फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur laid foundation stone of chaba water scheme for shimla

शिमला को मिलेगा एक करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी, सीएम ने रखी चाबा योजना की आधारशिला

Wed, 19 Dec 2018 11:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला (सुन्नी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला (सुन्नी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Dec 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur laid foundation stone of chaba water scheme for shimla

सतलुज के चाबा से अगले साढ़े चार माह के भीतर एक करोड़ लीटर अतिरिक्त पानी शिमला पहुंचने लगेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को दस एमएलडी की क्षमता वाली चाबा उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी।

विज्ञापन

 
योजना पर करीब 69 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आईपीएच विभाग को निर्देश दिए कि अगले 135 दिनों के भीतर इसका काम पूरा किया जाए। अगले साल पहली मई से शिमला शहर को सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से शिमला शहर में पानी का संकट नहीं रहेगा। कहा कि सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में पेयजल योजनाओं पर 275 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में 90 प्रतिशत घरों को पेयजल आपूर्ति प्रदान की जा रही है जो राष्ट्रीय औसत 43.5 प्रतिशत से कहीं अधिक है। राज्य सरकार ने 4751 करोड़ रुपये की जल संग्रहण परियोजनाएं प्रस्तावित की थी जिसकी केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

स्थानीय जनता को मुख्यमंत्री ने दिए तोहफे

cm jairam thakur laid foundation stone of chaba water scheme for shimla

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुन्नी और तत्तापानी क्षेत्र में जल क्रीड़ाओं की अपार संभावनाएं हैं। सुन्नी, तत्तापानी, करसोग, जंजैहली और शिकारी माता को पर्यटन सर्किट की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

सीएम ने सुन्नी बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गौडु-पलघार सड़क और घैणी-तबोग सड़क के लिए दस-दस लाख रुपये देने की घोषणा की।

सीएम ने विभिन्न संपर्क सड़कों के लिए 23 लाख रुपये की घोषणा भी की। उन्होंने सुन्नी में खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय की घोषणा की। साथ ही घोषणा की कि एसडीएम ग्रामीण सप्ताह में दो दिन सुन्नी में बैठेंगे।

पूर्व सरकार ने की टोपी और  क्षेत्रवाद की राजनीति : सीएम 

cm jairam thakur laid foundation stone of chaba water scheme for shimla

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार टोपी और क्षेत्रवाद की ही राजनीति करती रही। लेकिन वर्तमान सरकार विकास कर रही है। शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार ने भी काफी विकास किया है।

हम जनता से जुड़े कामों में सरकार को सहयोग दे रहे हैं। सीएम का स्वागत करते हुए विक्रमादित्य ने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की मांग की। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री से सुन्नी को देश का प्रमुख जलक्रीड़ा गंतव्य विकसित करने का आग्रह किया।

शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लिए 9000 करोड़ रुपये की केंद्रीय परियोजनाएं प्राप्त करने में कामयाब रही है। क्षेत्र से भाजपा नेता डॉ. प्रमोद शर्मा ने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों का विवरण दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री से सुन्नी में एसडीओ कार्यालय खोलने का भी आग्रह किया। इस दौरान करसोग के विधायक हीरालाल, महापौर कुसुम सदरेट, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, भाजपा

मंडला अध्यक्ष रणदीप कंवर, सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, उपायुक्त अमित कश्यप, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अभियंता विक्रांत सुमन और लोनिवि के मुख्य अभियंता ललित भूषण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed