फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur invites pm narendra modi to Dharamshala

प्रधानमंत्री से मिले सीएम जयराम, धर्मशाला आने का दिया न्यौता

Thu, 20 Dec 2018 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Dec 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur invites pm narendra modi to Dharamshala

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। सीएम ने उन्हें प्रदेश सरकार का सत्ता में एक वर्ष पूरा होने पर 27 दिसंबर को धर्मशाला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।

विज्ञापन


सीएम ने उन्हें बताया कि इस अवसर पर बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने धर्मशाला आने के लिए सहमति दे दी। हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इस अवसर पर धर्मशाला आने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह मुख्यमंत्री नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। दोपहर के समय वह पीएम मोेदी से मिले। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसजेवीएन का दर्जा बरकरार रखने का आग्रह

cm jairam thakur invites pm narendra modi to Dharamshala

वहीं, पीएम मोदी की ओर से इस औपचारिक निमंत्रण को स्वीकार करने के बाद अब धर्मशाला में आयोजित किए जा रहे समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम में नेताओं को बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विशेषकर कांगड़ा के मंत्रियों और भाजपा के नेताओं पर बड़ी जिम्मेवारी रहेगी। सीएम जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) को भारत सरकार के संयुक्त उपक्रम का दर्जा यथावत बनाए रखने और प्रदेश तथा इससे जुडे़ लोगों के हित में राज्य सरकार के हिस्से को बनाए रखने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed