फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur inaugurates 9th National Ice Hockey Championship at Kaza

सीएम जयराम ठाकुर: सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को तीन फीसदी आरक्षण, डाइट मनी बढ़ाई

Sun, 16 Jan 2022 08:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, काजा/केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा/केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Jan 2022 08:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्वर्ण जयंती खेल नीति 2021 को मंजूरी दी है। इस नीति में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और खिलाड़ियों को मिलने वाली आहार राशि को दोगुना किया जाएगा।

विज्ञापन
CM Jairam Thakur inaugurates 9th National Ice Hockey Championship at Kaza
आईस हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को लाहौल-स्पीति जिले के आईस स्केटिंग रिंक काजा में 9वीं राष्ट्रीय आईस हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आईस हॉकी प्रतियोगिता और विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आईस हॉकी दुनिया के सबसे लोकप्रिय शीतकालीन खेलों में से एक है। यह आयोजन युवा पीढ़ी के बीच आईस हॉकी को लोकप्रिय बनाने के अलावा क्षेत्र में पर्यटन विकास को बढ़ावा देगा। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, लद्दाख, आईटीबीपी लद्दाख, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्वर्ण जयंती खेल नीति 2021 को मंजूरी दी है। इस नीति में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और खिलाड़ियों को मिलने वाली आहार राशि को दोगुना किया जाएगा। नई खेल नीति में एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक या पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए 3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। रजत पदक विजेता को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़ मिलेगा। इसके साथ ही उक्त खेलों में भाग लेने पर 15 लाख रुपये और ओलंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल पदक विजेताओं को पेंशन और अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार धारकों को मासिक वेतन दिया जाएगा। 
विज्ञापन


राज्य युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से लद्दाख महिला आईस हॉकी फाउंडेशन के सहयोग से वर्ष 2019 में काजा में पहला बेसिक आईस हॉकी दस दिवसीय कोचिंग कैंप लगाया था। स्पीति के अलावा मंडी और किन्नौर के बच्चे आईस हॉकी की बारीकियां सीखने आए।  राज्य सरकार ने 16 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से काजा में हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स सेंटर बनाने की घोषणा की है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए रुपये की लागत से स्केट बूट उपलब्ध कराए गए हैं। लिडांग, सग्नम, लोसार, ताबो, हिकमी में छोटे स्तर पर प्रशासन की ओर से 27 लाख और आइस रिंक विकसित किए गए हैं। स्थानीय स्कूल के छात्रों के सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए सीएम ने अपनी तरफ से 31 हजार रुपये दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन मैच में दिल्ली के हाथों हारा हिमाचल
काजा में  9वीं राष्ट्रीय आईस हॉकी चैंपियनशिप का पहला मैच दिल्ली और हिमाचल के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली ने 4-0 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में चंडीगढ़ ने तेलंगाना को 1-0 से हराया। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल दिया है, उन्होंने कहा कि आदिवासी बजट में पर्याप्त प्रावधान किया गया है और आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश आइस हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय डोगरा, महासचिव रजत मल्होत्रा, पांच मुख्य गोम्पों के प्रमुख, सदस्य टीएसी राजिंदर बोध, उपाध्यक्ष तायोता टकपा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार मौजूद रहे।

चीन सीमा तक पहुंचने में 4 घंटे बचेंगे भारतीय सेना के: जयराम 

स्पीति के काजा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चीन सीमा पर तैनात भारतीय सेना को और सशक्त बनाने के लिए सीमा सड़क संगठन ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग को 840 करोड़ से डबललेन बनाने जा रहा है। केंद्र सरकार से धन स्वीकृत हो गया है। बीआरओ ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों को मजबूत करने में केंद्र सरकार बेहतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने ग्रांफू-काजा-समदो सड़क को 840 करोड़ धन स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। सीएम ने कहा कि इस समय कुंजुम दर्रा होकर मनाली से काजा पहुंचने में 12 घंटे लगते हैं, लेकिन सड़क डबललेन बनने से आठ घंटे में मनाली से काजा पहुंच सकेंगे। इससे भारतीय सेना के लिए चीन सीमा से सटे समदो बॉर्डर तक पहुंचना आसान हो जाएगा। देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक स्पीति घाटी का दीदार करने के लिए आएंगे। केंद्र सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों तक सेना की पहुंच आसान बना रही है।

केंद्र ने सुरंगों का जल्द निर्माण करने के लिए हाल में बीआरओ की योजक परियोजना की नींव रखी है। हिमाचल सरकार भी सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतरीन सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने काजा में जन शिकायतें भी सुनीं। जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल दिया है। हिमाचल प्रदेश आईस हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय डोगरा, महासचिव रजत मल्होत्रा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed