फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur in mandi Siraj Himachal Pradesh first herbal village in DheemKataru

हिमाचल में यहां बनेगा पहला हर्बल विलेज, सीएम ने ये भी कीं घोषणाएं

Fri, 12 Oct 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जंजैहली/मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जंजैहली/मंडी Updated Fri, 12 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur in mandi Siraj Himachal Pradesh first herbal village in DheemKataru

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र सराज के ढीमकटारू में प्रदेश के पहले टूरिस्ट कल्चर सेंटर का शिलान्यास किया। बीस करोड़ की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना में देश-विदेश के सैलानियों को विलेज टूरिज्म से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


इस केंद्र में पहला हर्बल विलेज (बिना कीटनाशक के तैयार होने वाली पैदावार) बनाने की योजना भी है। वहीं, ओपन आडिटोरियम, कैफे, पार्किंग, सोविनियर शॉप, हट्स, शॉपिंग कांप्लेक्स और रोज गार्डन समेत पर्यटन गाइड सेंटर से लेकर सैलानियों से जुड़ी इकाइयां स्थापित होंगी। सैलानियों के टेंट आदि में रहने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


टूरिस्ट केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं पर सीएम ने कहा कि दो वर्ष बाद जंजैहली में आस्ट्रेलिया और अमेरिका के पर्यटक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने इको टूरिज्म के लिए जंजैहली और ढीमकटारू पंचायतों के लिए 50 करोड़ अतिरिक्त स्वीकृत करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जंजैहली हेलीपेड को भी हेली टैक्सी से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मां शिकारी देवी तक रोपवे लगाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने वीरवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान कुल 56 करोड़ के शिलान्यास और शुभारंभ किए। इस दौरान उन्होंने राज्य स्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह का समापन किया और वन्य प्राणी विभाग की वेबसाइट लांच की। इस दौरान आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।   

9 माह के कार्यकाल में केंद्र से मंजूर किए 9 हजार करोड़ 
जंजैहली में जनसभा संबोधित करते उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि 9 माह के कार्यकाल में किसी सरकार ने 9 हजार करोड़ रुपये का बजट केंद्र सरकार से स्वीकृत करके प्रदेश में लाया है। सीएम ने कहा कि उन्होंने पिछले आंकड़े भी निकाले हैं लेकिन जो पैसा किसी सरकार ने हिमाचल में 9 माह में केंद्र से मंजूर किया है वह प्रदेश की वर्तमान सरकार ने किया है।

पीएम ने भेजे सात हेलीकाप्टर 
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के लिए हरसंभव मदद को तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्फबारी में आपदा आने पर 7 हेलीकाप्टर भेजकर बर्फ में फंसे सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की है। हिमाचल को शिखर पर ले जाने के लिए बदले की भावना से सरकार कोई काम नहीं करेगी।

आप न जीताते तो घर बैठकर देख रहा होता हेलीकॉप्टर

cm jairam thakur in mandi Siraj Himachal Pradesh first herbal village in DheemKataru

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वीरवार को खूब चुटकियां लीं। सीएम ने लोगों की ओर इशारा कर कहा - आप बोलते हैं कि बड़ा बन गया हूं। हेलीकॉप्टर में आता-जाता हूं। मिलता भी नहीं। लेकिन आप लोगों ने ही मुझे हेलीकॉप्टर में बैठाया है। अगर हराया होता तो आज अपने घर तांदी बैठा होता हेलीकॉप्टर देखने। 
जंजैहली में एक जगह सीएम ने अपने व्यस्त दौरे में चाय की इच्छा जताई। कहा कि जल्दी चाय पिलाओ। जब चाय नहीं आई तो सीएम ने कहा - चार बार बोल दिया यार चाय पिलाओ। 

कमरूनाग, शिकारी देवी की अराधना कर पहुंचा आपके पास 
सीएम ने कहा कि जंजैहली आने के लिए सुबह दरवाजा खोला और आसमान देखा। तब अंधेरा था। शिमला को बादलों ने घेर रखा था। आईपीएच मंत्री महेंद्र 5 बजे बैठ गए थे कि जंजैहली जाना है। वन मंत्री गोविंद कह रहे थे - जाना या नहीं। सीएम ने कहा कि कमरूनाग और शिकारी देवी की अराधना की तब सब ठीक हुआ और आपके पास पहुंच गया।  

पहले मौसम फिर हेलीकॉप्टर हुआ खराब 
अनाडेल में सीएम का हेलीकॉप्टर स्टार्ट ही नहीं हुआ। इसी दौरान प्रोग्राम रद्द होने की योजना तक बन गई। लेकिन इसी बीच हेलीकॉप्टर कुछ देरी के बाद स्टार्ट हो गया। सीएम ने जंजैहली दौरे में इसका जिक्र करते हुए कहा कि पहले मौसम और फिर हेलीकॉप्टर खराब हो गया। लेकिन जंजैहली पहुंचना था तो पहुंच गया।

वर्ष 2000 के पहले की पेयजल योजनाओं पर नए सिरे से होगा काम : महेंद्र
आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2000 से पहले की सभी पेयजल योजनाओं पर नए सिरे से काम होगा ताकि लीकेज से पानी बर्बाद न हो। कहा कि जयराम ठाकुर आपके विधायक हैं और हमारे मुख्यमंत्री हैं। महेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम और हम सभी ने चिंतन किया है कि बारिश और नदी नालों में बहने वाले पानी का संग्रहण करके इसे लोगों के खेतों तक पहुंचाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed