फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur hits out at himachal congress leaders

कांग्रेस ने 16 कॉलेज खोले और बजट दिया एक-एक लाख रुपये: जयराम

Fri, 13 Apr 2018 11:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिमौर) Updated Fri, 13 Apr 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur hits out at himachal congress leaders

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि विपक्ष के पास विरोध करने के लिए कुछ नहीं है। सदन में भी विपक्ष विरोध करने की रस्म निभा रहा है। पूर्व सीएम जब देखते हैं तो विपक्ष के नेता खड़े होकर तुरंत बोलने लगते हैं। उन्होंने कहा कि हमने लक्ष्य निर्धारित कर काम करने का फैसला लिया है। मंदिरों की आय का खर्च गौ संरक्षण पर खर्च करने का फैसला लिया तो विपक्ष ने विरोध करना शुरू किया।

विज्ञापन


उनके शासन में तो मंदिरों की कमाई आलिशान निवासों, गाड़ियों पर खर्च की जाती थी। हम मंदिर का यह पैसा पुण्य में लगा रहे हैं। जयराम नाहन के चौगान मैदान में नगर परिषद की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। जयराम ने कहा कि सरकार बनाना आसान है।
विज्ञापन


कार्यकर्ता यह न सोचें कि सरकार बनी और काम हो गया। सरकार चलाने में कार्यकर्ताओं और जनता का सहयोग भी जरूरी है। सरकार का बजट ऐतिहासिक रहा है। सदन में जरूर विपक्ष ने विरोध किया, लेकिन बाहर निकलकर वह भी तारीफ करते हैं। मैने यह कहा तो सदन में भी हंगामा हुआ, पूछा किसने कहा नाम बताओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह उनका काम है, वह पूछे किसने कहा ? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के नेता बनकर उभरे हैं। 10-15 वर्ष और मोदी रहे तो देश दुनिया का सिरमौर बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जाते-जाते धन की बर्बादी की है।

रेवडिय़ों की तरह संस्थान खोले गए। प्रदेश में 16 डिग्री कॉलेज खोले गए। जबकि इनके लिए जारी बजट के बारे जांच की तो पता चला कि कॉलेजों को एक-एक लाख रुपये जारी किए गए। आजकल महिला मंडल या युवक मंडल भी अपने भवन के लिए भी कम से कम पांच लाख मांगते हैं। कांग्रेस ने जाते-जाते कॉलेजों को एक-एक लाख दिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा बदले की भावना से कार्य नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जो संस्थान खोले गए हैं उन्हें चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। जयराम ने कहा कि हमने सोचा नहीं था कि हम इस मुकाम पर पहुंचेंगे। भाजपा की सरकार बनेगी, हम सरकार में होंगे यह तो पता नहीं था, लेकिन जिस पद पर पहुंचे वह जनता की देन है।

सिरमौर से हुई मुख्यमंत्री की शुरूआत आज सिराज तक पहुंच गई है। मेरे परिवार में न तो कोई राजनीति में है और न कोई होगा। सरकार का 21वां बजट ऐतिहासिक है। पहली बार 30 योजनाएं इसमें शामिल की गई हैं।


आम जनता से जुड़ी इन योजनाओं में उन्होंने जनता से सहयोग के साथ इनका फायदा उठाने की भी अपील की। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार पांच साल के लिए नहीं बल्कि कई सालों के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतेगी। इसके लिए अभी से अभियान छेड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed