फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM jairam thakur directs to expedite the work of Shiv Dham mandi himachal pradesh

Shiv Dham Mandi मंडी शिवधाम का पहला चरण अगस्त में होगा पूरा, सीएम जयराम ठाकुर ने किया निरीक्षण

Fri, 10 Jun 2022 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Jun 2022 06:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शिवधाम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने के अंत तक पहले चरण का काम पूरा कर इसके उद्घाटन के प्रयास होंगे।

विज्ञापन
CM jairam thakur directs to expedite the work of Shiv Dham mandi himachal pradesh
शिवधाम के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी के कांगणीधार में पौने दो सौ करोड़ रुपये से बन रहे शिवधाम के पहले चरण का कार्य अगस्त माह के अंत तक पूरा होगा। इस धाम में प्रवेश के लिए खास तौर पर कैलाश द्वार बनाया जा रहा है। इस पर चंबा की मणिमहेश डल झील और सिरमौर के चूड़धार पर्वत को उकेरा जाएगा। यहां श्रीगणेश मंडल के भी दर्शन होंगे, जिसमें भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। सब काष्ठकुणी शैली में बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शिवधाम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगस्त महीने के अंत तक पहले चरण का काम पूरा कर इसके उद्घाटन के प्रयास होंगे। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण में लगी एजेंसी के पदाधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए एशियन विकास बैंक पोषित 2,100 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिली है। शिवधाम के दूसरे चरण का काम भी इस परियोजना में शामिल होगा। शिवधाम के पहले चरण के काम पर 40 करोड़ रुपये खर्चे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल आने वाले सैलानियों के लिए होगा आकर्षण का केंद्र
सीएम ने कहा कि यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इससे देश-दुनिया में मंडी जिला धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा और दुनियाभर के सैलानियों के लिए मंडी में पर्यटन गंतव्य का नया स्वरूप देखने को मिलेगा। करीब साढ़े नौ हेक्टेयर क्षेत्र में शिवधाम का निर्माण मंडी जिले के लिए पर्यटन तथा धार्मिक आस्था की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तर भारत का यह पहला ऐसा धार्मिक पर्यटन स्थल होगा जो बाहर से आने वाले पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र भी होगा। शिवधाम का 27 फरवरी, 2021 को मंडी में शिलान्यास किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा खास
शिवधाम के पहले चरण में गंगा कुंड होगा। इसके अलावा शिव वंदना के नाम से ओरिएंटेशन सेंटर का निर्माण होगा। रुद्रा मंडल और डमरू मंडल होगा, जहां भगवान शिव के डमरू के दर्शन और डमरू मंडल के पास खाने पीने की वस्तुएं भी मिलेंगी। मानसरोवर कुंड, मोक्ष पथ, बिल्वपत्र कुंड, शिव स्मृति म्यूजियम तथा एक बड़ा शिवलिंग भी स्थापित होगा, जिसे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग से ही पर्यटक दूर से देख कर आकर्षित होंगे। शिवधाम में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed