फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur directions to shimla administration to increase Bed capacity in hospitals of shimla

सीएम जयराम ने शिमला जिले के अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए

Wed, 28 Apr 2021 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Apr 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur directions to shimla administration to increase Bed capacity in hospitals of shimla
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला जिले में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि बाहरी राज्यों से जिले में आने वाले सभी लोग ऑनलाइन पोर्टल से संबधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्ति संबंधित क्षेत्र में आशा वर्कर और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी जानकारी दें।

विज्ञापन


कहा कि आईजीएमसी की नई ओपीडी में चरणबद्ध तरीके से 300 अतिरिक्त बिस्तरों की क्षमता की जाए। आयुर्वेदिक अस्पताल छोटा शिमला और नागरिक अस्पताल जुन्गा में 50-50 तथा टूटीकंडी पार्किंग में 100 बिस्तरों की अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध करवाई जाएगी। रोहडू़, रामपुर के खनेरी और ठियोग नागरिक अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। 
विज्ञापन


सेना के अधिकारियों से शिमला में सेना अस्पताल के उपयोग की अनुमति से संबंधित मामला उठाया जाएगा। कहा कि लोगों को सादे विवाह समारोह करने के लिए प्रेरित किया जाए। स्वीकृति देते समय आयोजन के समय का निर्धारण किया जाए, जिससे कार्यक्रम पूरा दिन न चले। स्थानीय निर्वाचित संस्थाएं सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करवाएं। बाहरी राज्यों से आने वाले लोग होम क्वारंटीन रहें और कोविड-19 की जांच करवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन, उपकरणों और दवाओं की कमी नहीं है। सरकार रोहडू और रामपुर के अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने पर विचार कर रही है। निगरानी और होम आइसोलेशन प्रणाली को और सुदृढ़ किया जाए। पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर निगरानी रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed