फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm jairam thakur counterattack he statement of the President of Congress Campaign Committee

CM Jairam: सीएम का कांग्रेस प्रचार कमेटी अध्यक्ष के बयान पर पलटवार, बोले- सुक्खू की बातें समझ से परे

Mon, 23 May 2022 08:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 May 2022 08:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नादौन के कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सुक्खू की बातें समझ से परे हैं। सुक्खू क्या बोल रहे और किसके के लिए बोल रहे हैं, यह उन्हें खुद ही समझ नहीं आ रहा है। 

विज्ञापन
cm jairam thakur counterattack he statement of the President of Congress Campaign Committee
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से मिले सीएम जयराम। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नादौन के कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सुक्खू की बातें समझ से परे हैं। सुक्खू क्या बोल रहे और किसके के लिए बोल रहे हैं, यह उन्हें खुद ही समझ नहीं आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार में बेकद्री के सुक्खू के बयान के सवाल पर मुख्यमंत्री ने यह प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा था कि भाजपा सरकार में धूमल के कहने से लोगों के घर में एक नल तक नहीं लग रहा है। जयराम ने सोमवार को हमीरपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि धूमल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनके यहां पारिवारिक समारोह है। इसमें आना ही था। इसके चलते मंत्रिमंडल बैठक 26 मई को की गई है। धूमल को हमेशा सम्मान देते रहेंगे।

विज्ञापन


सम्मान देने के लिए यहां आए हैं। दिल्ली से सीधे हमीरपुर लौटे सीएम ने कहा कि चुनावी साल में सरकार को केंद्र के मंत्रियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। हिमाचल से विशेष स्नेह के चलते पीएम मोदी ने केंद्र सरकार के आठ साल पूरा होने के जश्न के लिए शिमला को चुना है। मुख्य सचिव की कॉन्फ्रेंस भी धर्मशाला में करने का निर्णय किया है। पेट्रोल-डीजल के दामों में सरकार की तरफ से भविष्य में कमी किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस विषय में कदम उठाए हैं। कहा कि नई दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात की है। हिमाचल में चुनावी वर्ष होने के चलते रणनीति बनाने के लिए भी नई दिल्ली में चर्चा की गई है।
विज्ञापन


मिट्टी बचाओ अभियान से जुड़ें लोग: जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि मिट्टी जीवन का आधार है और उपजाऊ मिट्टी अगली पीढ़ी को सौंपना सबकी जिम्मेवारी है। मिट्टी बचाओ अभियान का समर्थन करते हुए सीएम ने यह बात कही। उन्होंने लोगों से इस अभियान का समर्थन करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed