लोगों के साथ माल रोड पर टहले सीएम, नववर्ष की दी बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ नववर्ष की आखिरी संध्या पर अचानक मालरोड पर टहलने पहुंच गए। सीएम को अपने बीच देख लोगों की भीड़, खासकर युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। मुख्यमंत्री ने सेल्फी लेने वालों को समय दिया। साथ ही पर्यटकों से पूछते रहे, ‘हिल्स क्वीन शिमला आने में कोई परेशानी तो नर्हीं आई?’
उन्होंने पर्यटकों से राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में भी बात की, वहीं पर्यटकों ने कहा कि उन्हें शिमला में पहुंचने पर कोई भी परेशानी नहीं आई।मुख्यमंत्री सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे माल रोड पहुंच गए।
उन्होंने माल रोड और रिज मैदान पर टहलते हुए स्थानीय लोगों और हिल्स क्वीन नववर्ष मनाने आए पर्यटकों के साथ बातचीत की और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मालरोड के दो चक्कर लगाए।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने रिज मैदान पर आशियाना रेस्तरां में चाय का आनंद भी लिया। मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल और उपायुक्त अमित कश्यप इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। करीब साढे़ सात बजे तक सीएम मालरोड पर टहलते रहे।
चाय के साथ चीज पकौड़े का लिया जायका
मालरोड पर टहलने पहुंचे मुख्यमंत्री ने रिज पर आशियाना रेस्टोरेंट में रेबिन सैंडविच, वैज कटलेट और चाय के साथ चीज पकौड़े का जायका लिया।