फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam thakur calls on JP Nadda in New Delhi on government and organization issue

नई दिल्ली में जेपी नड्डा से सीएम जयराम ने की सरकार और संगठन पर मंत्रणा

Thu, 09 Sep 2021 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Sep 2021 09:34 PM IST
सार

सीएम जयराम ठाकुर ने नड्डा से राज्य में मंत्रियों की परफॉर्मेंस पर भी चर्चा की। इसके अलावा प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बारे में बातचीत की। इन्हें दिवाली के बाद करवाए जाने की संभावनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया। 

विज्ञापन
CM Jairam thakur calls on  JP Nadda in New Delhi on government and organization issue
जेपी नड्डा से मिले सीएम जयराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में सरकार और संगठन के कामकाज पर मंत्रणा की। सीएम जयराम ठाकुर ने नड्डा से राज्य में मंत्रियों की परफॉर्मेंस पर भी चर्चा की। इसके अलावा प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बारे में बातचीत की। इन्हें दिवाली के बाद करवाए जाने की संभावनाओं के बारे में विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से हुई इस विचार-मंत्रणा पर सियासी गलियारों में खूब चर्चा है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली से इंदौर गए जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को नई दिल्ली से इंदौर चले गए। वह शुक्रवार को उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन करने जा सकते हैं। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में राष्ट्रपति को न्योता देने और केंद्रीय मंत्रियों से मिलने के बाद इंदौर पहुंच गए। 
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह से मिले राज्यपाल आर्लेकर
 उधर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गुरुवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने राज्यपाल से नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के साथ हिमाचल में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संभावित दौरे पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्हें विशेष सत्र के संबंध में राष्ट्रपति को दिए निमंत्रण के संबंध में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed