फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur attended minjar fair chamba himachal pradesh

राजनीति में होते हैं मतभेद, दिल पर न लें : सीएम जयराम

Mon, 06 Aug 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 06 Aug 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur attended minjar fair chamba himachal pradesh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजनीति में मतभेद होते रहते हैं, विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं को इसे दिल पर नहीं लेना चाहिए। मनभेद नहीं होने चाहिए। वे मिंजर मेले के समापन से पहले मीडिया से बातचीत में बोल रहे थे। उन्होंने प्रदेश भर के लोगों को ऐतिहासिक मिंजर मेले की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं। एक वक्त था जब मिंजर मेला चंबा जिले के लिए महत्वपूर्ण आयाम रखता था। आज भी इसकी प्रतिष्ठा कायम है। ये मेला संस्कृति से जुड़ा हुआ है। संस्कृति को कायम रखने के लिए सरकार भी प्रयासरत है। मिंजर मेले से संस्कृति को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन


कहा कि एक वक्त था, जब मनोरंजन का कोई भी साधन उपलब्ध तक नहीं था। ऐसे में मेले ही लोगों के मनोरंजन और आपसी भाई-चारे से मेल-मिलाप बढ़ाने के साधन होते थे। मिंजर मेले में परंपरा आज भी कायम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिंजर मेले के बहाने ही लोग एक-दूसरे से मिलने के लिए प्रयास करते रहते थे। इसके अलावा एक समय था जब मिंजर मेला जिला चंबा के लिए आयात के रूप में मनाया जाता था। आज भी चंबा के मिंजर मेले का महत्व कम नहीं हुआ है। कहा कि भले ही प्रदेश, देश तकनीकी के दौर में बहुत आगे बढ़े हैं, लेकिन मिंजर मेला आज भी परंपरागत तरीके से ही मनाया जाता है।

रावी में मिंजर प्रवाहित कर सीएम ने किया ऐतिहासिक मेले का समापन

cm jairam thakur attended minjar fair chamba himachal pradesh

पारंपरिक गीत कुंजड़ी मल्हार की मधुर धुनों के बीच मिंजर का विसर्जन किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नारियल के साथ बंधी मिंजर को रावी नदी में प्रवाहित कर ऐतिहासिक मिंजर मेले का समापन किया। ऐतिहासिक मिंजर मेला आठ दिन तक चला। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अखंड चंडी महल में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा में शिरकत की। भव्य शोभायात्रा शहर से होती हुई रावी के तट पर स्थित मंजरी गार्डन तक पहुंची।

अखंड चंडी में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शोभायात्रा के साथ पैदल चलते हुए मंजरी गार्डन पहुंचे। उनके साथ विस उपाध्यक्ष हंसराज, भरमौर के विधायक जिया लाल, भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल, सदर विधायक पवन नैयर, भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारी भी शोभायात्रा में मुख्यमंत्री के साथ रहे। मंजरी गार्डन में मिंजर विसर्जन से पहले पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार गीत का आयोजन हुआ। जिसे स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने नारियल के साथ बंधी मिंजर को रावी नदी में बहाया। रावी नदी में मिंजर प्रवाहित होने के साथ आठ दिवसीय मिंजर मेले का समापन हुआ। मिंजर प्रवाहित करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला परिधि गृह पहुंचा। यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद मुख्यमंत्री आठवीं व अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे। यहां मिंजर मेला आयोजन कमेटी ने मुख्यमंत्री को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed