{"_id":"5f5e228b50196f5902280eca","slug":"cm-jairam-thakur-announcement-for-police-academy-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की नई घोषणा से अधर में लटकी पुलिस अकादमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की नई घोषणा से अधर में लटकी पुलिस अकादमी
Mon, 14 Sep 2020 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की एक घोषणा ने हिमाचल प्रदेश पुलिस अकादमी के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। साल 2018 में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि शिमला के भराड़ी में पुलिस अकादमी खोली जाएगी। इसके लिए बजट प्रावधान से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने की भी बात कही गई थी। इस समय तक यह अकादमी कागजों में पीटीसी डरोह में ही चल रही थी।
विज्ञापन
लेकिन शनिवार को मुख्यमंत्री ने ट्रेनिंग मुख्यालय को ही शिमला से कांगड़ा शिफ्ट करने का एलान कर दिया है। खास बात यह है कि एडीजी ट्रेनिंग को भी वहीं बैठना होगा। चूंकि अकादमी राज्य स्तर का संस्थान होता है जहां पुलिस अधिकारियों की ट्रेनिंग से लेकर कई तरह के प्रशिक्षण संबंधी आयोजन होते हैं, जिनमें प्रशिक्षण विंग के अधिकारियों को शिरकत करनी होती है।
विज्ञापन
लेकिन अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि जिस अकादमी को शिमला में बनाने की बात कही जा रही थी, वह भी ट्रेनिंग मुख्यालय के साथ पालमपुर शिफ्ट हो जाएगी। सूत्रों का कहना है कि अभी तक अकादमी को लेकर खास काम नहीं हुआ है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि अकादमी को भी कांगड़ा जिले में शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन