फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur announced Himachal Police Academy Bharari Shimla

मुख्यमंत्री ने की घोषणा, शिमला से सटे भराड़ी में बनेगी हिमाचल पुलिस की अकादमी

Wed, 10 Oct 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Oct 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur announced Himachal Police Academy Bharari Shimla

हिमाचल प्रदेश पुलिस के एचपीएस और आईपीएस अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए हिमाचल पुलिस को अब पड़ोसी राज्यों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजधानी शिमला से सटे भराड़ी में हिमाचल प्रदेश पुलिस अकादमी स्थापित करने का एलान किया।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए पर्याप्त बजट का भी प्रावधान किया जाएगा। हिमाचल कैडर के आईपीएस अधिकारियों को हैदराबाद स्थित सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग पूरा करने के बाद स्थानीय ट्रेनिंग के लिए पड़ोसी राज्यों पंजाब या हरियाणा भेजा जाता है।
विज्ञापन


अब यह स्थानीय ट्रेनिंग भराड़ी पुलिस अकादमी में ही हुआ करेगी। ऐसे ही एचपीएस अधिकारियों की भी ट्रेनिंग यहीं पर हो जाया करेगी। अभी तक इस अकादमी में एक आईजी स्तर के अधिकारी को तैनात किया गया था, लेकिन उनके पास काम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि अब सरकार ने अपनी पुलिस अकादमी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ट्रेनिंग के अलावा इस अकादमी में पुलिसिंग संबंधी रिसर्च और आधुनिकीकरण के प्रयास भी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed