फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm jairam thakur and himachal day celebration in shimla

हिमाचल दिवस पर सीएम ने नहीं की कोई घोषणा, कर्मचारी मायूस

Mon, 16 Apr 2018 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 16 Apr 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Cm jairam thakur and himachal day celebration in shimla

आम तौर पर हिमाचल दिवस पर पूर्व में सरकारें कर्मचारियों के लिए वित्तीय लाभ की घोषणाएं करती रही हैं, लेकिन इस बार उन्हें कोई सौगात नहीं मिली। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि सीएम महंगाई भत्ते का एलान कर सकते हैं पर ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उनकी सरकार अल्पकाल में ही कर्मचारियों के लिए बहुत कुछ कर चुकी है। उन्होंने कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की और कहा कि कर्मचारियो-पेंशनरों को अंतरिम राहत और महंगाई भत्ता जारी करने पर 960 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। जयराम ठाकुर ने इस दौरान सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन


उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को घटाकर 70 वर्ष करने, गुड़िया हेल्पलाइन-1515, शक्ति बटन ऐप, होशियार सिंह हेल्पलाइन-1090 शुरू करने, ‘मुख्यमंत्री डैशबोर्ड’ शुरू करने, सड़कों की टारिंग एवं रख-रखाव को 100 करोड़ रुपये जारी करने, गृहिणियों को रसोई गैस सिलिंडर दिलाने, मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केंद्र योजना के तहत आदर्श विद्यालय खोलने, डॉक्टरों के 262 पद भरने, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना शुरू करने जैसी उपलब्धियों को गिनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला एयरपोर्ट को सुधारेंगे

Cm jairam thakur and himachal day celebration in shimla

शिमला के रिज मैदान पर 11 बजे शुरू हुए 71वें राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में सीएम जयराम ने हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर इस दिन डॉ. परमार को श्रद्धांजलि अर्पित न करें तो बात अधूरी रहेगी।

सीएम ने इस दौरान शिक्षण और अन्य संस्थानों को बगैर सोचे-समझे खोलने पर पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। यही नहीं, नए नेशनल हाईवे की डीपीआर न बनाने पर भी तीखा हमला किया। 

सीएम ने कहा कि शिमला के लिए हवाई सेवाओं को और दुरुस्त किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी का हिमाचल के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने पर खास ध्यान है। उन्होंने यहीं से उड़ान-एक योजना शुरू की।

दूसरे चरण में भी विभिन्न क्षेत्रों के लिए हवाई सेवाएं शुरू होंगी। सीएम ने आम लोगों से सरकार का विकास में सहयोग करने का आह्वान भी किया।

नूरपुर बस हादसे पर जताया दुख

Cm jairam thakur and himachal day celebration in shimla

मुख्यमंत्री ने नूरपुर में स्कूल बस गिरने से बच्चों की मौत, इराक में हिमाचलियों के मारे जाने पर अफसोस जताया। उन्होंने नाइजीरिया में अपहृत युवकों को छुड़ा पाने का भारत सरकार का आभार जताते हुए इस पर संतोष भी जताया। 

ये रहे मौजूद- इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा, शिमला नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष पायल वैद्य, उपायुक्त अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल समेत राज्य के तमाम प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed