फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM jairam Thakur Agnipariksha for Both Lok sabha Election 2019 and by-election if MLA Wins

चुनाव विधायक लड़ेंगे और अग्निपरीक्षा सीएम की होगी

Wed, 27 Mar 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 27 Mar 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
CM jairam Thakur Agnipariksha for Both Lok sabha Election 2019 and by-election if MLA Wins
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

कांगड़ा और शिमला सीट पर भाजपा ने भले ही विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा है लेकिन असल अग्निपरीक्षा तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की होगी। प्रतिष्ठा का सवाल बनी मंडी सीट के अलावा अब कांगड़ा और शिमला सीट पर दोनों विधायकों को जीत दिलाने का दबाव भी सीएम पर रहेगा। अगर इन दोनों सीटों पर भाजपा जीतने में कामयाब रही तो उपचुनाव को जिताने का जिम्मा भी मुख्यमंत्री पर रहेगा। 

विज्ञापन


धर्मशाला से विधायक किशन कपूर और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से सुरेश कश्यप पर पार्टी ने दांव खेला है। ऐसे में मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी के साथ अब इन दोनों सीटों पर भी जयराम ठाकुर के लिए प्रतिष्ठा की जंग हो जाएगी।  मुख्यमंत्री हर मंच से चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दम भर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

विस चुनाव में नहीं था जीत का ज्यादा अंतर

वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में धर्मशाला में भाजपा और कांग्रेस के बीच जीत का ज्यादा अंतर नहीं था। भाजपा नेता किशन कपूर को 26050 जबकि कांग्रेस के सुधीर शर्मा को 23050 वोट पड़े थे।

इसी तरह सिरमौर से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए सुरेश कश्यप ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6424 वोटों से पराजित किया था। भाजपा विधायक कश्यप को 30243 वोट पड़े थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गंगू राम मुसाफिर को 23,816 वोट मिले थे। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज कांगड़ा के दौरे पर हैं। जयराम पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से भी मुलाकात कर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। अपने दौरे के दौरान वह भाजपा कार्यकर्ताओं से भी किशन कपूर को जीत दिलाने का दम भरेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed