फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CM JaiRam Thakur addresses Jansabha in Chamba Himachal Pradesh

सीएम जयराम ठाकुर: पप्पू कहने पर टोकता हूं, पर हरकतें देख लगने लगता है सच

Sat, 08 Oct 2022 07:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 08 Oct 2022 07:27 PM IST
सार

चंबा के लिल्ह में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस के नेता शोर डालने की कोशिश कर रहे हैं कि हम आ रहे हैं। वे आएंगे कैसे, उन्हें आने लायक ही नहीं रहने देंगे।

विज्ञापन
CM JaiRam Thakur addresses Jansabha in Chamba Himachal Pradesh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के अध्यक्ष को यह पता नहीं है कि आटा 40 रुपये किलो या लीटर में बिकता है, उस पार्टी के भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई बार हमारे साथी पप्पू बोलते हैं। मैं उन्हें टोकता हूं। लेकिन, थोड़े समय के बाद कांग्रेस नेता ऐसा घटनाक्रम करते हैं कि सही मायने में लोगों द्वारा कही बात सच प्रतीत होती है। 

विज्ञापन


चंबा के लिल्ह में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस के नेता शोर डालने की कोशिश कर रहे हैं कि हम आ रहे हैं। वे आएंगे कैसे, उन्हें आने लायक ही नहीं रहने देंगे। आने भी क्यों देंगे। वे लोग अब न आने लायक रहे हैं और न ही जाने लायक। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की है। लेकिन, उनकी पार्टी में कांग्रेस छोड़ो अभियान चला हुआ है।
विज्ञापन


गोवा में कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हुए। गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर हम आजाद हुए। हिमाचल में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों में से दो भाजपा में शामिल हुए हैं। हिमाचल की राजनीति में कद्दावर नेता कहे जाने वाले हर्ष महाजन भी भाजपा में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में रिवाज बदल चुकी है। अब हिमाचल में रिवाज बदलने की बारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष महाजन को जय श्रीराम के लगे नारे, मुख्यमंत्री को रोकना पड़ा भाषण
कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन का नाम लेते ही पंडाल में जय श्रीराम के नारे लगना शुरू हो गए। मुख्यमंत्री को कुछ क्षणों के लिए अपना भाषण रोकना पड़ा। वहीं, टिकट के चाहवानों को मंच से जयराम ने नसीहत देते हुए कहा हिमाचल में रिवाज बदलने को लेकर पार्टी का हरेक सिपाही पीएम नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने में काम करेगा।

मोदी पहले प्रधानमंत्री जो चंबा चौगान में करेंगे जनसभा : जयराम
नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो ऐतिहासिक चंबा चौगान में लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पांगी आईं थीं, लेकिन उन्होंने चंबा में जनसभा नहीं की। लिल्ह में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हिमाचल के इतिहास में नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जो अब तक हिमाचल में आठ बार आ चुके हैं। 


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शनिवार को चंबा प्रशासन के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पर्याप्त और पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौर हो कि प्रधानमंत्री चंबा में 180 मेगावाट की बजोली जल विद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह 48 मेगावाट की चांजू-3 जल विद्युत परियोजना और 30.5 मेगावाट की दयोथल चांजू जल विद्युत परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed