पौंग विस्थापितों को दिलाएंगे हक, गंगानगर में मिलेगी जमीन : सीएम जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से हक की लड़ाई लड़ रहे पौंग विस्थापितों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान सरकार से विस्थापितों का हक दिलाने की दिशा में सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं।
मंडी प्रवास के दूसरे दिन पंडोह और सराज के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राजस्थान सरकार पौंग विस्थापितों को जैसलमेर में जमीन देना चाहती है, लेकिन हिमाचल गंगानगर में जमीन की मांग कर रहा है। जैसलमेर की जमीन रेगिस्तान है।
गंगानगर की जमीन उपजाऊ है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में फैसला सुनाया है। हिमाचल राजस्थान सरकार से अपना हक लेकर रहेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी बातों पर सहमति बनाकर पौंग विस्थापितों को उनका हक दिलाया जाएगा।
राजस्थान सरकार कई अड़ंगे लगा रही है। राजस्थान सरकार के साथ मुख्य सचिव स्तर की बात हो चुकी है और बहुत सी बातों को लेकर सहमति बन गई है। अब सीएम स्तर की वार्ता शेष है जिसमें बाकी बची हुई बातों पर सहमति बनने की उम्मीद है।
पोषण अभियान पीएम की प्रमुख पहल
इस दौरान उन्होंने गृह क्षेत्र सराज में करोड़ों की सौगात दी। बगस्याड़ में पोषाहार सप्ताह के अवसर पर रैली को हरी झंडी दिखाई। सीएम ने माता और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ पोषाहार सुनिश्चित करने के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों, महिला मंडलों और पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों को शपथ भी दिलाई।
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पोषण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख पहल है। वह राष्ट्र को स्वस्थ एवं रोगमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार माताओं, शिशुओं और किशोरों को बेहतर उपचार तथा पोषाहार सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों के सक्रिय सहयोग का आग्रह किया।