फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam statement, 10 lakh youth unemployed in Virbhadra Singh model, loan of 70 thousand crores

HP Politics: सरकाघाट में सीएम जयराम बोले- वीरभद्र सिंह मॉडल में 10 लाख युवा बेरोजगार, 70 हजार करोड़ का कर्जा

Sun, 18 Sep 2022 08:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट/करसोग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट/करसोग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Sep 2022 08:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  पूर्व सीएम और उनके परिवार पर भी निशाना साधा। कहा कि उनके परिवार के लोग बेरोजगारी की बात करते हैं। रोजगार यात्रा शुरू करते हैं। ज्ञान होना चाहिए कि उन्हीं के परिवार के मुख्यमंत्री का राज छह बार रहा है।

विज्ञापन
CM Jairam statement, 10 lakh youth unemployed in Virbhadra Singh model, loan of 70 thousand crores
सरकाघाट में सीएम जयराम - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह मॉडल की बात करते कांग्रेसी थकते नहीं, इस मॉडल की वजह से 10 लाख युवा बेरोजगार हो गए। प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्जे में डूब गया है। मेहरबानी करके इस मॉडल का कभी जिक्र मत करना। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकाघाट में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना दिवस के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने पूर्व सीएम और उनके परिवार पर भी निशाना साधा। कहा कि उनके परिवार के लोग बेरोजगारी की बात करते हैं। रोजगार यात्रा शुरू करते हैं। ज्ञान होना चाहिए कि उन्हीं के परिवार के मुख्यमंत्री का राज छह बार रहा है। बस ऋण लेते रहो, राज करते रहो और कोर्ट कचहरियों में प्रदेश की जनता का धन खर्च करते रहो। उन्होंने विरोधियों से कहा कि उन्हें हमारे तंबू से बड़ी परेशानी है, लेकिन हमारा तंबू दिल्ली में भी है। तुम्हारा तंबू न तो यहां और न ही दिल्ली में है।

विज्ञापन


आने वाले 20-25 साल कहीं भी नहीं लगने वाला है।, इसलिए हमारे तंबू में ही आ जाओ। कहा कि जो कभी दुकान नहीं गया हो, उसे आटा-दाल के भाव का क्या पता होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन था, जिसमें देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आटे को लीटर में तोल गए। एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा पर निकली है, वहीं कांग्रेस में पार्टी छोड़ो अभियान तेजी से चला है। राष्ट्रीय स्तर पर गुलाम नवी कांग्रेस से आजाद हो गए हैं। हिमाचल में भी कांग्रेस इसी राह पर अग्रसर हैं।  जयराम ने बिना नाम लिए संबोधन किया कि एक श्रीमान करसोग में भी रोजगार यात्रा करने आए थे, लेकिन भूल गए कि ये बेरोजगारी जयराम के पांच साल के राज में नहीं बढ़ी है, ये बेरोजगारी उनके शासन काल से चली आ रही है, जिन्होंने सत्ता पर सबसे अधिक राज किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के बाद हिमाचल में भी मां-बेटा चला रहे कांग्रेस पार्टी : गोविंद
वहीं, कुल्लू में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के बाद अब हिमाचल में भी मां और बेटा कांग्रेस पार्टी को चलाने का प्रयास कर रहे हैं। परिवारवाद से परेशान होकर बड़े नेता और विधायक कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मनाली से 15 लोगों ने कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी की है। कांग्रेसियों में भागमभाग मची है। दूसरी ओर हिमाचल में जयराम सरकार ने विकास के क्षेत्र में प्रदेश को एक अग्रणी राज्य बनाया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा देने का मामला पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने उठाया था तो छह बार मुख्यमंत्री रहते हुए वह दर्जा क्यों नहीं दिला पाए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घोषणा कम और काम ज्यादा करते हैं। 24 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी मंडी में प्रदेश के एक लाख युवाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मनाली के जगतसुख में अगले सप्ताह शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के दौरान संस्कृत कॉलेज का शुभारंभ किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार के दोबारा गठन का संकल्प अवश्य होगा पूरा : इंदु 

पुरानी कहावत है कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर सरकार चलती है। वर्तमान समय में नरेंद्र मोदी सरकार की बदौलत हमारी मातृ शक्ति इतनी सक्षम और सशक्त हो गई है कि यह कहावत बदल गई है। अब यह कहा जाता है कि जिस ओर जनानी (महिला) चलती है, उस ओर सरकार चलती है। यह बात सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री इंदु गोस्वामी ने नाहन में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन के दौरान कही। सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत और नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इंदु गोस्वामी ने कहा कि महिलाओं ने फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन करने का जो संकल्प लिया है, वह अवश्य पूरा होगा।

आज नाहन में लिखी जा रही विकास की गाथा की गूंज प्रदेश स्तर पर सुनाई पड़ती है, इसके लिए डॉ. राजीव बिंदल और क्षेत्र की जनता बधाई की पात्र है। भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि आज देश की माताएं और बहनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उत्तराखंड ने रिवाज बदल दिया, यहां दोबारा से भाजपा सरकार का गठन हुआ। अब हिमाचल की बारी है, यहां भी दोबारा से भाजपा सरकार का गठन होगा। विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हमारी मातृ शक्ति हमारी ताकत है, हमारी शान है। हमने माताओं और बहनों की विभिन्न समस्याओं को निपटाने का प्रयास किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed