फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam sought special assistance from the Union Finance Minister for capital expenditure including construction of Mandi airport

सीएम जयराम ने मंडी हवाई अड्डा निर्माण समेत केंद्रीय वित्त मंत्री से पूंजीगत व्यय के लिए विशेष सहायता मांगी

Thu, 27 Jan 2022 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jan 2022 09:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डा निर्माण के लिए भी विशेष केंद्रीय सहायता मांगी। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस विषय में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भी भेंट की। 

विज्ञापन
CM Jairam sought special assistance from the Union Finance Minister for capital expenditure including construction of Mandi airport
सीएम जयराम ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर पूंजीगत व्यय के लिए राज्य को विशेष केंद्रीय सहायता देने और अर्थव्यवस्था की स्थिति अनुकूल बनाए रखने के लिए भी सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डा निर्माण के लिए भी विशेष केंद्रीय सहायता मांगी। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस विषय में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भी भेंट की। सीएम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से स्मार्ट मीटर, पंप भंडारण, ऊर्जा नीति, जल विद्युत परियोजनाओं की स्थापना सहित ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के लिए जल विद्युत उत्पादन वाले राज्यों के साथ विस्तृत संवाद का आग्रह किया। ऊर्जा मंत्री ने राज्य के सुझावों की सराहना करते हुए प्रदेश को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed