फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam said that In Congress govt tenure, the price of onion was 130 and cylinders were 1200

मंडी: महंगाई के मुद्दे पर सीएम जयराम ने विपक्ष को घेरा, बोले- कांग्रेस के समय प्याज 130, गैस सिलिंडर 1200 में बिका

Tue, 19 Oct 2021 09:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Oct 2021 09:47 PM IST
सार

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में प्याज के दाम 130 रुपये से अधिक थे और गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत भी 1200 के पार पहुंच गई थी। तब कांग्रेस ने महंगाई को दूर करने के लिए क्या किया था? वह सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में जनसभा के दौरान संबोधित कर रहे थे।  

विज्ञापन
CM Jairam said that In Congress govt tenure, the price of onion was 130 and cylinders were 1200
बालीचौकी में सीएम जयराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंगाई से त्रस्त जनता की नब्ज को पकड़ते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को इसी मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में प्याज के दाम 130 रुपये से अधिक थे और गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर की कीमत भी 1200 के पार पहुंच गई थी। तब कांग्रेस ने महंगाई को दूर करने के लिए क्या किया था? वह सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में जनसभा के दौरान संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई को रोकने के लिए हरसंभव कोशिश की। हिमाचल में भी जब सरसों के तेल की कीमत बढ़ी तो सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए सब्सिडी दी। सराज विधानसभा क्षेत्र में सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक मैं आपकी पीठ से सारा बोझ नहीं उतार दूंगा, तब तक रुकूंगा नहीं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 16 विद्यार्थियों समेत 183 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में सड़क पहुंचा दी गई है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज एक परिवार तक सिमटकर रह गई है। कांग्रेसी कहते हैं कि सारा विकास सराज में हो रहा है। सराज विधानसभा का विधायक होने के नाते मेरा भी फर्ज है कि यहां भी विकास कार्य करवाए जाएं। लेकिन कोई आज पक्षपात या भेदभाव का आरोप नहीं लगा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज हिमाचल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 200-300 करोड़ रुपये के विकास कार्य हो रहे हैं और कहीं पर तो इससे भी ज्यादा विकास कार्यों पर खर्च हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, जिस कारगिल युद्ध में 527 जवान शहीद हुए, कांग्रेस के लोग कहते हैं कि वह तो युद्ध था ही नहीं, मामूली घुसपैठ थी। कांग्रेस कहती है कि सैनिक को राजनीति में नहीं आना चाहिए। आज राजनीति में सच्चे, ईमानदार और निष्ठावान लोगों की जरूरत है और एक फौजी से सच्चा और ईमानदार कोई नहीं हो सकता।


खुशाल कारगिल युद्ध के बजाय अपने कामों के नाम पर मांगते वोट : राणा
वहीं, हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जनरल डीवीएस राणा ने तुच्छ राजनीतिक लाभ लेने के लिए भारत की गौरवमयी सेना को घसीटने के प्रयासों पर दुख जताया है। मेजर जनरल राणा ने कहा कि सिपाही से लेकर सेना प्रमुख तक सभी वीर सैनिक मातृभूमि की सीमाओं की सुरक्षा का प्रण लेते हैं। समय आने पर इस कर्तव्य के निर्वहन के लिए प्राण न्योछावर करने से भी गुरेज नहीं करते। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के 22 वर्ष बाद इसमें अपने योगदान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना तथा इस प्रकार मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता व अवकाश प्राप्त सैनिकों और उनके परिवारों को गुमराह करने के भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल चंद ठाकुर (सेवानिवृत्त) के प्रयास निंदनीय हैं।

जनरल राणा ने कहा कि जिस प्रकार सेना के मेडलों वाले फोटो के साथ सोशल मीडिया पर भाजपा अपने प्रत्याशी का प्रचार कर रही है, वह मर्यादाओं के खिलाफ है। खुशाल कारगिल युद्ध के बजाय वर्षों के अपने राजनीतिक सफर की उपलब्धियों पर जनता से वोट मांगते तथा लोगों को बताते कि फोरलेन संघर्ष समिति का नेतृत्व करते हुए उन्होंने कितने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलवाया, जबकि अवकाश प्राप्त सैनिक निगम के अध्यक्ष होते हुए उन 1400 अवकाश प्राप्त सैनिकों के लिए क्या किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed