फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM jairam planted Rudraksha sapling in oak over on birthday, cut cake

जन्मदिवस पर सीएम जयराम ने ओक ओवर में रोपित किया रूद्राक्ष का पौधा, काटा केक

Wed, 06 Jan 2021 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 06 Jan 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
CM jairam planted Rudraksha sapling in oak over on birthday, cut cake
अपने जन्मदिवस पर सीएम जयराम ने काटा केक। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 56वां जन्मदिवस बुधवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। समाज के सभी वर्गों के लोग मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर में एकत्रित हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। सीएम जयराम ठाकुर की पत्नी और राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी उपस्थित थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दूरभाष से जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक, पुलिस अधिकारी और कई भागों से आए लोग भी उपस्थित रहे। सीएम ने ओक ओवर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया। मुख्यमंत्री ने वन विभाग का राज्य के वनों की मनमोहक छवि को दर्शाता वॉल कैलेंडर-2021 और प्रदेश के औषधीय पौधों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के विषय पर आधारित टेबल कैलेंडर भी जारी किया। जयराम ठाकुर को राज्य आरईडीडी कार्य योजना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


पांच वर्षों में 102 करोड़ रुपये की योजना कार्यान्वित होगी। विकासशील देशों में यूएनएफसीसीसी के वनोन्मूलन और वन क्षरण, वन कार्बन भंडारण का संरक्षण, वनों का सतत प्रबंधन और वन कार्बन भंडारण में वृद्धि के कार्यक्रम को आरइडीडी नाम से जाना जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विकासशील देशों में वन संरक्षण को प्रोत्साहित कर जलवायु परिवर्तन कम करना है। मुख्यमंत्री ने प्रधान मुख्य अरण्यपाल डॉ. सविता द्वारा लिखित पुस्तक लीडरशिप इन फॉरेस्ट मेनेजमेंट का भी विमोचन किया। यह पुस्तक बहुविध विषय जैसे वानिकी में नेतृत्व के आवश्यक पहलुओं पर केंद्रित है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने मुख्यमंत्री को तुलसी का पौधा भेंट किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन आरडी धीमान और प्रधान मुख्य अरण्यपाल डॉ. सविता भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर कोरोना महामारी से बचाव पर निकाली रैली

 प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिवस पर कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली। पदयात्रा को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। रैली सचिवालय परिसर से मालरोड, रिज से गुजरी। रैली में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने इस दौरान कोरोना महामारी से बचाव से संबंधित जैसे दो गज दूरी है जरूरी, मास्क का करें प्रयोग के नारों के माध्यम से आमजन को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।

मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रदेश को उनका कुशल नेतृत्व मिला है, जो स्वयं ग्रामीण पृष्ठभूमि से होने के कारण प्रदेश के आम लोगों की समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। इस अवसर पर बोर्ड के महासचिव राजेश शर्मा मौजूद रहे।

वन विभाग ने मुख्यमंत्री को दी आरइडीडी योजना की प्रस्तुति 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को अपने 56वें जन्मदिवस पर वन विभाग का प्रदेश के वनों की छवि को दर्शाने वाला कैलेंडर 2021 और प्रदेश के औषधीय पौधों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के विषय पर आधारित टेबल कैलेंडर भी जारी किया।  इसके बाद वन विभाग ने मुख्यमंत्री को राज्य आरईडीडी कार्य योजना प्रस्तुत की।

इसमें पांच वर्षों में 102 करोड़ रुपये की योजना कार्यान्वित होगी। मुख्यमंत्री ने प्रधान मुख्य अरण्यपाल डॉ. सविता की लिखित पुस्तक लीडरशिप इन फॉरेस्ट मैनेजमेंट का भी विमोचन किया। यह पुस्तक वानिकी में नेतृत्व के आवश्यक पहलुओं पर केंद्रित है।  जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी इस अवसर मौजूद रहे। इस अवसर पर वन मंत्री राकेश पठानिया ने मुख्यमंत्री को तुलसी का पौधा भेंट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed