{"_id":"6345089b77f4a459a600aabb","slug":"cm-jairam-meets-actress-kangana-ranaut-in-manali-and-sarved-babru-himachali-dish-and-bhalle-for-breakfast","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali: विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali: विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत
Tue, 11 Oct 2022 05:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Oct 2022 05:55 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह अचानक सिमसा स्थित कंगना के घर पहुंचे। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने मनाली में अभिनेत्री कंगना रणौत से की भेंट
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कुल्लू में पत्रकारों से बात करते हुए कही। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह अचानक सिमसा स्थित कंगना के घर पहुंचे। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी उनके साथ रहे। मुख्यमंत्री यहां आधा घंटा रुके। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम की किसी को खबर नहीं थी। कुल्लू में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि वह कंगना के निमंत्रण पर नाश्ता करने उनके घर गए थे। मुख्यमंत्री ने कंगना की मां के हाथ से बने बबरू(हिमाचली पकवान) और भल्ले का स्वाद भी चखा। इस मुलाकात के बाद कंगना ने सोशल मीडिया में तस्वीरें साझा की हैं।
उन्होंने लिखा - आज माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से घर पर भेंट हुई। उनकी सादगी और हिमाचल के लिए प्रेम की भावना दोनों ही प्रेरणात्मक हैं। मेरी माता जी ने मुख्यमंत्री के लिए नाश्ते में बबरू और भल्ले बनाए, जो उन्होंने बड़े स्नेह से ग्रहण किए। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर मेरे पड़ोसी हैं। फिर भी इतने सालों में आज उनसे मिलने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि मनाली के सिमसा में कंगना ने अपना घर बनाया है। यहां के आराध्य देव कार्तिकेय स्वामी हैं। कंगना ने उन्हीं के नाम पर अपने घर का नाम कार्तिकेय निवास रखा है। इन दिनों कंगना मनाली पहुंची हुई हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लिया मुरारी बापू का आशीर्वाद, राम कथा भी सुनी
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान पहुंचकर आध्यात्मिक गुरु मुरारी बापू के आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि मुरारी बापू इन दिनों मनाली में हैं। दो दिनों से यहां रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उनकी पत्नी और शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एव खेल संस्थान के सभागार में पहुंचे। उन्होंने मुरारी बापू द्वारा की जा रही श्रीराम कथा सुनी।