शिमला: ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सीएम जयराम ने विद्यार्थियों को दिए स्मार्ट फोन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को राज्य सचिवालय में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए स्मार्ट फोन प्रदान किए। ये फोन आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन एवं मानवीय मूल्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध करवाए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को राज्य सचिवालय में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन एवं मानवीय मूल्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध करवाए गए स्मार्ट फोन प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की ओर से महामारी के दौरान लोगों के लिए की गई उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस फाउंडेशन और श्री श्री रविशंकर ने इस दौरान न केवल पीड़ित मानवता की सहायता की बल्कि उन्हें तनाव प्रबंधन और प्राणायाम के माध्यम से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के बारे में शिक्षित भी किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने हर घर पाठशाला, डिजिटल साथी इत्यादि विभिन्न ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं।
इसके चलते विद्यार्थियों को महामारी के दौरान शिक्षण कार्यों में किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कई गैर सरकारी संगठनों, धार्मिक संगठनों और व्यक्तिगत तौर पर भी कई लोगों द्वारा आगे आते हुए जरूरतमंद छात्रों को मोबाइल फोन उपलब्ध करवाए गए ताकि वे अपनी ऑनलाइन कक्षाएं सुचारु रूप से लगा सकें। फाउंडेशन की ओर से शिक्षा विभाग को 1500 स्मार्ट फोन दिए गए। इस अवसर पर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अध्यक्ष रेरा डॉ. श्रीकांत बाल्दी, प्रमुख सचिव शिक्षा रजनीश, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के प्रतिनिधि कमलेश और तृप्ता शर्मा भी मौजूद रहे।