फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam calls on the Union Health Minister Mansukh L Mandaviya, raised the demand for approval of Bulk Drug Pharma Park

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीएम जयराम, बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्वीकृत करने की मांग उठाई

Wed, 08 Sep 2021 11:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Sep 2021 11:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ने केंद्रीय मंत्री से प्रदेश के लिए बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्वीकृत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एशिया में फार्मा हब है और बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति से प्रदेश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 

 

विज्ञापन
CM Jairam calls on the Union Health Minister Mansukh L Mandaviya, raised the demand for approval of Bulk Drug Pharma Park
सीएम जयराम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भेंट की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार शाम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल मंडाविया से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने राज्य में पहले डोज के सफलतापूर्वक कोरोना टीकाकरण के बाद दूसरी डोज का लक्ष्य हासिल करने के लिए वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राज्य के लिए बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्वीकृत करने का आग्रह किया। कहा कि हिमाचल एशिया में फार्मा हब है। बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति से प्रदेश में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश में शत-प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड-19 की पहली डोज देने के बारे में अवगत करवाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य में वैक्सीनेशन का 103 फीसदी प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें प्रवासी श्रमिक और पर्यटकों का टीकाकरण भी शामिल है। उन्होंने राज्य को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य की शत-प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड-19 की दूसरी डोज 30 नवंबर, 2021 तक पूर्ण करने के लिए सरकार सशक्त प्रयास कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने भी सीएम को बधाई दी। आश्वस्त किया कि प्रदेश की ओर से निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए वैक्सीन की कमी नहीं होगी। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रधान आवासीय आयुक्त एसके सिंगला और उपआवासीय आयुक्त पंकज शर्मा बैठक में थे। चमयाणा में सुपर स्पेशिलिटी के लिए जा रही सड़क में वन क्लीयरेंस का मामला भी उठाया। यहां पर तीन महीने के भीतर ओपीडी शुरू करने की बात की।  
विज्ञापन


नड्डा से भी मिले जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के इंदौरा में धान खरीद केंद्र बनाने का भी मामला उठाया। उन्होंने इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव सुधांशु पांडे से मुलाकात की। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठिन हालात में भी वैक्सीनेशन पर किया फोकस : जयराम 
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वैक्सीनेशन ही कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियां होने के बावजूद वैक्सीन लगाने पर फोकस किया गया। सीएम ने यह बात बुधवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में नई दिल्ली में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने शुरू से ही वैक्सीन पर बहुत तेजी से फोकस किया है। दूसरी लहर में हिमाचल प्रदेश में संक्रमण बहुत तेजी से फै ला और मृत्यु दर भी ज्यादा रही। दूसरे चरण में जो कुछ किया जाना था, उसे किया। सीएम ने कहा कि हालांकि प्रदेश की परिस्थितियां बहुत कठिन हैं। बड़ा भंगाल पहुंचने के लिए कई दिन लग जाते हैं। डोडरा-क्वार पहुंचने में 12 से 14 घंटे लगते हैं। कई इलाकों में स्पैन से वैक्सीन पहुंचाई गई। मलाणा में देवता से अनुमति ली और उसके बाद लोगों को वैक्सीन लगाई गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed