{"_id":"5c0a61cabdec2241903d8974","slug":"cm-jairam-and-governor-appeal-for-contributions-in-armed-forces-flag-day-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र झंडा दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की योगदान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र झंडा दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की योगदान की अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 07 Dec 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र झंडा दिवस पर शुक्रवार को सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात कर दोनों को झंडा लगाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अंशदान भी किया। राज्यपाल ने कहा कि सशस्त्र बल हमेशा ही हमारे राष्ट्र के गौरव रहेंगे और हम अपने सैनिकों के साहस, शौर्य तथा सर्वोच्च बलिदान को सलाम तथा सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले बहादुर सिपाहियों के प्रति हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनके परिवारों की देखभाल करें साथ ही मातृभूमि की रक्षा तथा अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर
विज्ञापन
करने वाले वीर जवानों के आश्रितों को राहत और सहायता प्रदान करना भी हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में हमारे बहादुर जवानों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर देश की सीमाओं की रक्षा की है।