फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Jairam and BJP state president Kashyap called to Delhi, discussion of including some Congress leaders in th

राजनीति: कांग्रेस विधायक काजल, लखविंद्र की भाजपा में जाने की तैयारी, सीएम जयराम दिल्ली पहुंचे

Tue, 16 Aug 2022 11:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Aug 2022 11:36 PM IST
सार

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को भी मंगलवार को नई दिल्ली बुला लिया है। चर्चा है कि इन दोनों की मौजूदगी में कांग्रेस के दो विधायकों को भाजपा में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
cm Jairam and BJP state president Kashyap called to Delhi, discussion of including some Congress leaders in th
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दो विधायकों कांगड़ा से पवन काजल और नालागढ़ से लखविंद्र राणा की भाजपा में जाने की तैयारी है। दोनों कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना हो गए हैं। बुधवार को दोनों भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन्हीं अटकलों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पवन काजल को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाकर पूर्व सांसद चंद्र कुमार को इस पद का जिम्मा सौंप दिया है। उधर, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को भी मंगलवार को नई दिल्ली बुला लिया है।

विज्ञापन


चर्चा है कि इन दोनों की मौजूदगी में कांग्रेस के दो विधायकों को भाजपा में शामिल किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इसे भाजपा का कांग्रेस को एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। यह भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम के कांग्रेस में जाने के बाद इसका नहले पर दहला भी होगा। पहले से ही यह चर्चा रही है कि कांग्रेस के कुछ प्रभावी प्रादेशिक नेता भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भी सियासी गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़े थी कि भाजपा का दो कांग्रेस विधायकों से संवाद चल रहा है। इस सियासी हलचल के बाद दोनों ही दलों के कई नेता इस संबंध में पूरा दिन टोह लेते रहे। उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विधायक काजल और राणा के भाजपा में शामिल होने की किसी भी बात से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि वह इस संबंध में कुछ नहीं बता पाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed