फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jai Ram Thakur tips to party workers for lok sabha election 2019

दस महीने की छुट्टी ले ली, अब चुनाव में डटेगा भाजपा कार्यकर्ता: सीएम

Wed, 10 Oct 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Oct 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
CM Jai Ram Thakur tips to party workers for lok sabha election 2019
PIC

भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग बनूटी शिमला में मंगलवार को संपन्न हुआ। इस वर्ग में मुख्य वक्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रहे। जयराम ठाकुर ने वर्ग में कहा कि विधानसभा के चुनाव के बाद दस माह की छुट्टी के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का कार्यकर्ता एक बार फिर कमर कसेगा और चुनाव को लेकर धरातल पर काम करेगा। 

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की थी और इस बार दोबारा भाजपा चारों सीटें जीत ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। चारों सीटों पर कमल खिलेगा और भाजपा हिमाचल की सभी संसद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार कार्यकर्ताओं के सुझाव के लिए हमेशा खड़ी है और उनकी सुनवाई होगी। भाजपा और सरकार मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समन्वय से काम करेगी और सरकार इस काम को करने के लिए व्यवस्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष चंदेल के डेंगू से निधन पर भी शोक जताया
वर्ग में पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष शिमला सुभाष चंदेल के मंगलवार रात को डेंगू से निधन पर भी शोक जताया है। बनूटी में चल रहे शिमला संसदीय क्षेत्र के अभ्यास वर्ग में दूसरे दिन की बैठक शुरू होने से पूर्व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और शोक प्रकट किया गया।


ये भी रहे कार्यक्रम में मौजूद 
कार्यक्रम में क्षेत्र के पालक एवं सामाजिक न्याय मंत्री राजीव सैजल, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, संसद वीरेंद्र कश्यप, सुखराम चौधरी, सुरेश कश्यप, के एल ठाकुर, परमजीत पम्मी, शिशु भाई धर्मा, त्रिलोक जम्वाल, पुरुषोतम गुलेरिया, बलवीर वर्मा, चंद्रमोहन ठाकुर और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed