फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jai Ram Thakur launch Polythene Hatao Paryavaran Bachao Campaign

सीएम जयराम ने शुरू किया अभियान- पालीथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ

Mon, 28 May 2018 09:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 28 May 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
CM Jai Ram Thakur launch Polythene Hatao Paryavaran Bachao Campaign

पर्यावरण संरक्षण आज के समय में मानवता के अस्तित्व के लिए बेहद आवश्यक है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को ओक ओवर शिमला में पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के शुभारंभ पर कही। यह अभियान दो जून तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्लास्टिक से उत्पन्न प्रदूषण समूचे विश्व के लिए चिंता का विषय है। प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन भी एक बड़ी चुनौती है। प्लास्टिक का कचरा जैविक रूप से नष्ट नहीं होता है, इसलिए यह मनुष्य एवं पशुओं के स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पर्यावरण पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्तूबर, 2009 को तत्कालीन भाजपा सरकार ने प्रदेश में प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन अभी भी दूध, चिप्स, ब्रेड जैसे कई उत्पाद प्लास्टिक की पैकिंग में मिलते हैं। सरकार प्लास्टिक कचरे से ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए परियोजनाएं शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार का एक संयंत्र शिमला में स्थापित किया है। दो अन्य संयंत्र कुल्लू तथा बद्दी में स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। उन्होंने शहर के लगभग सभी क्षेत्रों के 11 विभिन्न मार्गों से पॉलिथीन कचरा एकत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों के 11 दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डीसी राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी और अन्य स्वयंसेवक उनको आवंटित किए गए संबंधित क्षेत्रों से प्लास्टिक कचरा एकत्रित करेंगे तथा नगर निगम शिमला के सफाई कर्मी इसका वैज्ञानिक निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। नगर निगम शिमला के उप महापौर राकेश शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed