फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jai Ram Thakur in function Akhand Shiksha Jyoti Mere School Se Nikle Moti at Shimla

सीएम के सामने किया ऐलान, हिमाचलियों को रोजगार दिलाएंगे सरकारी स्कूलों से निकले मोती

Wed, 10 Oct 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Oct 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
CM Jai Ram Thakur in function Akhand Shiksha Jyoti Mere School Se Nikle Moti at Shimla

प्रदेश के सरकारी स्कूल-कॉलेजों से शिक्षा प्राप्त कर प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचे मोती अपनी कंपनियों में हिमाचलियों को नौकरियां दिलाएंगे। बुधवार को राज्य सचिवालय में ‘अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना के तहत आयोजित सम्मान समारोह में इन गौरवमयी व्यक्तियों ने सरकार को हरसंभव मदद मुहैया करवाने का वादा किया।

विज्ञापन


उद्योग जगत में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हिमाचलियों ने एक सुर में कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे किसी से भी कम नहीं हैं। उन्हें सिर्फ सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है। हिमाचल के इन मोतियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सम्मानित कर अन्य लोगों से भी सरकारी स्कूलों की मदद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बच्चों को सही मार्गदर्शन देने की जरूरत
हमीरपुर के गलोड स्कूल और एचपीयू से पढ़े डॉ. हिमेश शर्मा वर्तमान में स्किल लैब रिसोर्स सर्विस के निदेशक हैं। ये टाटा मोटर फाइनेंस में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर भी काम कर चुके हैं। शर्मा ने कहा कि हिमाचली छात्रों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। बस, सही मार्गदर्शन देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरियां देने के लिए लगाएंगे प्लेसमेंट कैंप

CM Jai Ram Thakur in function Akhand Shiksha Jyoti Mere School Se Nikle Moti at Shimla

जिला कांगड़ा के पपरोला स्थित सरकारी स्कूल और बैजनाथ कॉलेज से पढ़े रजनीश जमवाल जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर नियुक्त हैं। उन्होंने कहा कि नौकरियों में हिमाचलियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए कॉलेजों में प्लेसमेंट कैंप लगाए जाएंगे।

हिमाचलियों की मदद को हर वक्त तैयार
जिला हमीरपुर के हरेटा स्कूल से पढ़े नितिन शर्मा बजाज एलाइंस कंपनी के जोनल हेड हैं। नितिन ने बताया कि वह आंगनबाड़ी केंद्र में भी गए हैं। 3510 रुपये उन्हें पहला वेतन मिला था। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद हिमाचली की मदद को हर वक्त तैयार रहते हैं।

टैली इंडिया करेगी मदद
टैली इंडिया के रीजनल इंचार्ज गौरव कुमार ने एचपीयू से पीजी की है। जिला कांगड़ा के गौरव ने प्रदेश सरकार को टैली इंडिया की ओर से हर मदद देने की हामी भरी। कहा कि टैली सॉफ्टवेयर का आज व्यापक स्तर पर प्रयोग हो रहा है। इसमें रोजगार के हजारों अवसर हैं।

एयरटेल में नौकरी में देंगे प्राथमिकता
एयरटेल कंपनी के मार्केटिंग हेड वरुण भारद्वाज की प्रारंभिक शिक्षा तो निजी स्कूलों से हुई है लेकिन उच्च शिक्षा इन्होंने एक्सीलेंस कॉलेज संजौली और एचपीयू से की है। वरुण ने बताया कि उनकी कंपनी में हिमाचली युवाओं को नौकरियां देने में प्राथमिकता दी जाती है।

फाइनेंस से जुड़ीं जानकारियां दिलाएंगे
आईसीआईसीआई सेंटर फॉर फाइनेंशियल लर्निंग के जोनल हेड विवेक अग्रवाल ने हिमाचल के कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फाइनेंस से जुड़ी जानकारियां दिलाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जो भी मदद चाहेगी, उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

दो साल 30 बच्चों को दूंगा नीट की मुफ्त कोचिंग
जिला हमीरपुर के निवासी और पंचकूला एजूकेशन सोसायटी के चेयरमैन डॉ. ओपी सिंह ने दसवीं के टॉप तीस बच्चों को नीट की कोचिंग मुफ्त में दिलाने की घोषणा की है। उन्होंने प्रदेश सरकार को सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करवाने के तरीकों में बदलाव लाने के लिए कई सुझाव भी दिए।

सरकारी स्कूलों के बच्चे किसी से कम नहीं

CM Jai Ram Thakur in function Akhand Shiksha Jyoti Mere School Se Nikle Moti at Shimla
सरकाघाट निवासी सुरेंद्र कुमार महिंद्रा फाइनेंस में एचआर हेड हैं। आंगनबाड़ी से स्कूल और कॉलेज की शिक्षा इन्होंने सरकारी क्षेत्र से प्राप्त की है। कहा कि स्कूल कौन सा है, इससे फर्क नहीं पड़ता है। बच्चों में मेहनत का जज्बा होना चाहिए। सरकारी स्कूल किसी से कम नहीं हैं।

कॉलेजों में उपलब्ध करवाएंगे टैली सॉफ्टवेयर
टैली इंडिया के सीईओ मनीष चौधरी ने प्रदेश के कॉलेजों में टैली सॉफ्टवेयर उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया है। कहा कि कंपनी अपने सामाजिक दायित्व के तहत यह मदद करेगी। इसे पढ़ाने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दिलाई जाएगी। स्थानीय ट्रेनर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

वित्त क्षेत्र में उपलब्ध करवाएंगे रोजगार के अवसर
आईसीआईसीआई फाइनेंशियल लर्निंग के वाइस प्रेसिडेंट नीरज जोशी ने सरकार को हिमाचली युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में वित्त विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।

बीस हजार पद भरने में हिमाचलियों को वरीयता
रिलायंस जियो कंपनी के हिमाचल प्रभारी राहुल मोहन ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रदेश में अभी कंपनी ने बीस हजार पद भरने हैं। इन पदों को भरने में हिमाचली युवाओं को वरीयता दी जाएगी। कहा कि कंपनी अन्य शिक्षण संस्थानों में भी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।

सरकारी स्कूलों के मोतियों को तलाश कर बनाएंगे एक प्रेरक माला: जयराम

CM Jai Ram Thakur in function Akhand Shiksha Jyoti Mere School Se Nikle Moti at Shimla

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना के तहत सरकारी स्कूलों से पढ़े मोतियों को तलाश कर एक प्रेरक, आदर्श और मार्ग दर्शक माला तैयार की जाएगी। इस पहल से जहां सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रेरित होंगे वहीं घटती नामांकन दर भी कम होगी।

बुधवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश के स्कूलों से शिक्षा प्राप्त विभिन्न क्षेत्रों में नाम अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने इन प्रतिष्ठित विद्यार्थियों को प्रदेश के स्कूलों का दौरा करने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिष्ठित व्यक्तियों को स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कैरियर परामर्श व सफलता की कहानियों का आदान प्रदान कर कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित करना चाहिए। उद्यमियों को युवाओं को कारपोरेट जगत में नौकरियों के अवसरों की जानकारी प्रदान करनी चाहिए।

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए राज्य के चयनित 10 कॉलेजों में स्थापित उत्कृष्टता केंद्र एवं इनक्यूबेशन केंद्रों के माध्यम से इन युवाओं के कैरियर प्रोफाइलिंग में सहायता करनी चाहिए। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली सहित प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे।

500 प्रतिभावान बच्चों की कोचिंग को देंगे एक-एक लाख
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नई मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य के ऐसे 500 प्रतिभावान विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट, आईआईआईटी, आईआईएम, जेईईई, आईएएस तथा एचएएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक लाख रुपये प्रति विद्यार्थी प्रदान करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed