हिमाचल में दो जगह बादल फटा, 5 पुल और 8 घराट बहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में शुक्रवार शाम को कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश ने फिर कहर बरपाया है। शिमला के ज्यूरी और चंबा के भरमौर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।
ज्यूरी की कूट पंचायत के कंडे गांव में शाम साढ़े छह बजे बादल फटने से नाले में आई बाढ़ में पांच पुल बह गए हैं। यहां रहने वाले कुछ भेड़ पालक लापता बताए जा रहे हैं। क्षेत्र का संपर्क कट गया है।
भरमौर की चौबिया पंचायत के सेर काऊ गांव में शुक्रवार शाम पांच बजे उफनते नाले में आठ घराट और दो ऊन कातने वाली मशीनें बह गई हैं।एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने बताया कि यहां बादल फटने की सूचना मिली है। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम मौके का जायजा लेने जाएगी।
न्यूगल खड्ड में डूबने से मौत हो गई
कूट पंचायत के प्रधान विजय नेगी ने बताया कि क्षेत्र को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क 4 अगस्त से बंद पड़ी है। प्रशासन ने इसे खोलने की जहमत नहीं उठाई।
अब बादल फटने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दूरसंचार सेवा भी दुरुस्त नहीं है। उधर, कांगड़ा के भेडू महादेव में शुक्रवार को मंडी के संधोल के रहने वाले सौरभ शर्मा की न्यूगल खड्ड में डूबने से मौत हो गई।
युवक पालमपुर के कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वह छह अन्य दोस्तों के साथ न्यूगल खड्ड में नहाते समय डूब गया।