{"_id":"5b0ce9af4f1c1bb06e8b519a","slug":"closely-monitoring-of-tourists-to-deal-with-nipah-virus-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":" निपाह वायरस से निपटने के लिए इन पर रखी जा रही पैनी नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निपाह वायरस से निपटने के लिए इन पर रखी जा रही पैनी नजर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Tue, 29 May 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
निपाह वायरस से निपटने के लिए हिमाचल सरकार ने नया फैसला लिया है। खतरनाक निपाह वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार की दक्षिण भारत से आने वाले सैलानियों पर पैनी नजर है। स्वास्थ्य अधिकारियों को ऐसे मरीजों की गंभीर निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
खासकर उन्हें केरल से आने वाले पर्यटकों पर कड़ी निगाह रखने और उनकी बारीकी से जांच-पड़ताल करने को कहा गया है।हिमाचल सरकार के स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डा. बलदेव कुमार का कहना है कि निपाह वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय एकदम सतर्क है।
विज्ञापन
हिमाचल में निपाह वायरस का कोई एक भी मामला सामने नहीं आया है। लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात के तौर पर दक्षिण भारत से आने वाले लोगों खासकर केरल से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा गया है कि निपाह वायरस से ग्रसित क्षेत्र का व्यक्ति अगर किसी अस्पताल में बुखार के इलाज को आता है और उसमें अगर लक्षण निपाह वायरस के संक्रमण जैसे हैं तो उसकी पूरी जांच की जाए।
उनके टेस्ट किए जाएं। पूरी तरह से स्थिति साफ होने तक उन्हें सर्विलांस पर रखा जाए। उल्लेखनीय है कि केरल के दो जिलों में निपाह वायरस के संक्रमण से कई लोगों की जान चली गई है। यह वायरस मरीजों को अचेत कर देता है और कोमा में पहुंचा देता है। इससे बचाव की अब तक कोई भी दवा नहीं है।