{"_id":"5e1981b28ebc3e87d46897dc","slug":"clerk-fake-appointment-letters-in-agricultural-university-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि में क्लर्कों के पदों पर जारी कर दिए जाली नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विवि में क्लर्कों के पदों पर जारी कर दिए जाली नियुक्ति पत्र
Sat, 11 Jan 2020 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विवि पालमपुर में क्लर्क के पदों के जाली नियुक्ति पत्र जारी हुए हैं। यह पत्र बाहरी लोगों ने जारी किए हैं। इसके किसी गिरोह की भी संभावना जताई जाने लगी है। विवि ने इसका पता चलते ही कड़ा संज्ञान लिया है। जारी इन पत्रों में कृषि विवि पालमपुर में क्लर्क के पदों पर नियुक्ति दी गई है। यह पत्र कुछ लोगों को जारी हुए हैं। लिहाजा, विवि इसके लिए चौकस हो गया है।
विज्ञापन
विवि के नाम पर बताए गए इन जाली पत्रों में क्लर्क के पदों पर नियुक्ति बताई गई है। सूत्रों की मानें यह पत्र करीब पांच लोगों को मिले हैं। लोगों को मिले अपने नियुक्ति पत्र में 20 फरवरी से 28 फरवरी तक विवि में ज्वाइन का समय भी बताया गया है। यह पत्र नियुक्ति पाने वाले लोगों ने कुलपति पालमपुर के भेजे हैं, जिससे अब एक बड़े ठगी के गिरोह की संभावना लग रही है।
विज्ञापन
इन लोगों को कैसे यह नियुक्ति पत्र मिले और किसने भेजे अब यह लोग इसकी शिकायत पुलिस में कर सकते हैं। लेकिन विवि के नाम पर की गई क्लर्क पद की फर्जी नियुक्ति पर आने विवि के संयुक्त निदेशक डा. हृदयपाल सिंह ने कहा कि चार-पांच लोगों को यह जाली नियुक्ति पत्र मिले हैं। यह पत्र कैसे और किसने दिए हैं।
विज्ञापन
लोग इसकी शिकायत पुलिस में कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में नियुक्तियां विश्वविद्यालय कुल सचिव कार्यालय की ओर से नियमों के अनुसार की जाती हैं। इसके लिए पदों के विज्ञापन और साक्षात्कार संबंधी पूरी जानकारी दी जाती है और विवि के बेवसाइट पर भी दर्शाई जाती है। लोगों से अनुरोध है कि वे ठगी करने वाले ऐसे लोगों के जाल में न फंसें।