Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Classes for the new session will begin in HPU from 28th

Shimla News: एचपीयू में 28 से शुरू होगी नए सत्र की कक्षाएं

Mon, 21 Jul 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Classes for the new session will begin in HPU from 28th
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की नियमित कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू करने के आदेश विभागों को दिए हैं। विभागों को स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के पहले और तीसरे सेमेस्टर की कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू करने के लिए शेड्यूल तय कर डीएस कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। इसमें कहा है कि इसमें बिना अनुमति के कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में जारी पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया को विभागों को 28 जुलाई से पहले पूरा कर शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसमें कुछ विभागों ने शेड्यूल अपलोड भी कर दिया है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा कि 28 फरवरी से सभी कोर्स की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। कहा कि पूर्व में 24 जुलाई से नए सत्र की कक्षाएं शुरू की जानी थीं लेकिन पीएचडी की सीधे प्रवेश की प्रक्रिया के लिए 24, 25 और 26 जुलाई को काउंसलिंग और इंटरव्यू की तिथियां तय होने से इसमें शिक्षकों की व्यवस्तता को देखते हुए 28 जुलाई से कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article