फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Class D posts to be filled on compassionate grounds, instructions issued

करुणामूलक आधार पर भरे जाएंगे क्लास डी के पद, निर्देश जारी

Mon, 20 Dec 2021 10:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Dec 2021 10:14 PM IST
सार

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने क्लास वन, टू, थ्री और फोर की जगह क्लास ए, बी, सी और डी के नए नाम करने का फैसला लिया है। क्लास फोर कर्मियों को अब ग्रुप डी कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने के मामले को लेकर एक कमेटी बनाई थी। 

विज्ञापन
Class D posts to be filled on compassionate grounds, instructions issued
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार ने करुणामूलक आधार पर क्लास डी के पदों को भरने का फैसला लिया है। इन पदों को जल्द भरने के लिए सरकार ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इन पदों को भरने के लिए प्रस्ताव अब वित्त विभाग के पास नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


 क्लास सी के पदों को भरने के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था करने पर मंथन जारी है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सरकार ने क्लास वन, टू, थ्री और फोर की जगह क्लास ए, बी, सी और डी के नए नाम करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


क्लास फोर कर्मियों को अब ग्रुप डी कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करुणामूलक आधार पर नौकरियां देने के मामले को लेकर एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने करुणामूलक संघ से अपना धरना भी समाप्त करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed