{"_id":"5d4589968ebc3e6cd25821f4","slug":"clash-between-hrtc-driver-and-private-bus-conductor-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक और परिचालक में जमकर चले लात-घूंसे, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक और परिचालक में जमकर चले लात-घूंसे, ये है वजह
Sat, 03 Aug 2019 06:48 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Aug 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के मंडी में पठानकोट-मनाली नेशनल हाईवे पर सरकारी बस के चालक और निजी बस के परिचालक के बीच जमकर लात-घूंसे चले। जानकारी के अनुसार बसों की समय सारणी को लेकर निगम की मनाली-पठानकोट बस के चालक और निजी बस के परिचालक के बीच पहले बहसबाजी हुई।
विज्ञापन
देखते ही देखते बहसबाजी झड़प में बदल गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों की सहमति से मामला शांत हुआ। मारपीट के दौरान हाईवे पर जाम लगा रहा। इस कारण सवारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन