रियलिटी चेक पर गैस एजेंसियों को प्रशासन का नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की गैस एजेंसियों में ‘अमर उजाला’ के रियलिटी चैक के बाद जिला प्रशासन ने एजेंसियों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया है। बुकिंग नंबर अटैंड न करने वाली गैस एजेंसियों को विभाग नोटिस जारी करेगा।
गैस बुकिंग को लेकर एजेंसियों के फोन नंबरों पर जब ‘अमर उजाला’ की टीम ने फोन किए तो वहां पर एजेंसियों में लोगों के फोन तक उठाने की जहमत नहीं उठाई। वहीं कुछ एजेंसियों ने दूसरी तो किसी एजेंसी ने तीसरी बार डायल करने के बाद ही फोन उठा लिया था।
शिमला शहर में सात गैस एजेंसियां है। इन एजेंसियों में शहर के हजारों उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन पर की जाती है। गैस एजेंसियों में से एक उत्तम गैस एजेंसी के तेरह हजार उपभोक्ता शहर में है। लोगों को गैस बुकिंग नंबर पर घंटों इंतजार करना पड़ता था।
इस दौरान कुछ लोगों को तो गैस बुक करवाने के लिए एजेंसियों के कई चक्कर लगवाने पड़ते थे। गैस एजेंसियों के नंबर न मिलने और उपभोक्ताओं की ढेरों शिकायतों पर ‘अमर उजाला’ ने रियलिटी चैक किया तो पता चला कि कुछ एजेंसियों की सेवाएं बदहाल हैं जिससे कि उपभोक्ता दिन प्रतिदिन परेशान हो रहे है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अरविंद पद्म ने बताया कि खबर पढ़ने के बाद विभाग ने एजेंसियों को कड़े दिशानिर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बुकिंग नंबर पर आई कॉल अटैंड न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
‘अमर उजाला’ में छपी खबर के आधार पर उन गैस एजेंसियों को नोटिस जारी किए जाएंगे जिनमें उपभोक्ताओं के फोन अटैंड नहीं किए जा रहे। एजेंसियों को व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश भी जारी होंगे।
- रमेश गंगोत्रा उपनिदेशक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग