फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   civic amenities

दीवाली से पहले होगी शहर में नुकसान की भरपाई, टेंडर जारी

Sun, 08 Sep 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
शिमला। राजधानी में भारी बरसात के कारण हुए नुकसान की भरपाई नगर निगम दिवाली से पहले कर देगा। शहर में बारिश से टूटे रास्तों, सड़कों और नालियों को दुरुस्त करने के लिए निगम ने टेंडर कॉल कर दिए हैं।
विज्ञापन

कुल 7.20 करोड़ रुपये के 117 कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं। 23 सितंबर तक ठेकेदारों को टेंडर अवार्ड कर दिए जाएंगे। निगम प्रशासन के अनुसार ज्यादातर मरम्मत कार्यों को पूरा करने की समयसीमा एक महीना रखी गई है। लक्ष्य है कि दीवाली तक ज्यादातर मरम्मत कार्य पूरे कर लिए जाएं। निगम ने अपनी वेबसाइट पर भी इन कार्यों के टेंडर अपलोड कर दिए हैं। ठेकेदार आवेदन कर सकते हैं। शहर में भारी बरसात के कारण अब तक दस करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। पार्षदों के प्रस्ताव के बाद निगम ने 7.20 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर कॉल कर दिए हैं। कुछेक पार्षदों ने हाल ही में निगम को अपने वार्ड में हुए नुकसान के प्रस्ताव भेजे हैं। इनके भी टेंडर जल्द कॉल किए जाएंगे। निगम प्रशासन का कहना है कि शहरवासियों को अब ज्यादा दिन परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

सांगटी में सबसे ज्यादा 62 लाख के काम
निगम ने वार्ड वाइज सभी कार्यों के टेंडर कॉल किए हैं। इनमें सांगटी वार्ड में सबसे ज्यादा 62 लाख रुपये की लागत से नौ कार्य किए जाएंगे। वहीं, राम बाजार में सिर्फ डेढ़ लाख के काम होंगे। इनके अलावा फागली में 41, रुल्दूभट्ठा में 35, कसुम्पटी में 36 तो विकासनगर में 41 लाख रुपये से मरम्मत और निर्माण कार्य किए जाएंगे। निगम प्रशासन का कहना है कि जिस वार्ड में जितना नुकसान हुआ है, उसके मुताबिक ही बजट जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भारी बारिश के कारण शहर में हुए नुकसान की भरपाई के लिए टेंडर कॉल कर दिए हैं। ज्यादातर काम एक महीने की अवधि के हैं। शहरवासियों को जल्द राहत देने का प्रयास रहेगा।
-सुधीर गुप्ता, अधिशासी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed