फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   citu organized meeting in mandi and oppose union govt policies

सीटू ने केंद्र सरकार की नीतियों को बताया मजदूर विरोधी, बैठक में बनाई रणनीति

Mon, 18 Mar 2019 05:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
citu organized meeting in mandi and oppose union govt policies

मजदूर संगठन सीटू ने मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए मंडी में एकजुटता दिखाई है। राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक ताराचंद कामरेड भवन में हुई। इसमें प्रदेशभर से सीटू के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, राज्य अध्यक्ष जगत राम, महासचिव प्रेम गौतम विशेष तौर पर मौजूद रहे। डॉ. कश्मीर ठाकुर ने केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताया। कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को तबाह करने में लगी है।
विज्ञापन


पिछले पांच वर्षों में बेरोजगारी बढ़ी है। सरकार मजदूरों के पक्ष वाले श्रम कानूनों को खत्म कर रही है। केंद्र सरकार पुरानी पेंशन योजना को लागू करने से मुकर गई है। पुलवामा आतंकी हमले में राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीटू पूरे देश में मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अभियान चलाएगी। प्रदेश में सीटू से जुड़ी यूनियनों की दो महीनों में बैठकें की जाएंगी और एक लाख पर्चा वितरित किया जाएगा। 

अगले कार्यक्रम भी किए निश्चित

citu organized meeting in mandi and oppose union govt policies

बैठक में भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, भूप सिंह, राजेश ठाकुर, विजेंद्र मेहरा, अशोक कटोच, रविंद्र कुमार, खिममी देवी, राजकुमारी, सुदेश ठाकुर, सुमित्रा ठाकुर, एनडी रनोट, जोगिंद्र शर्मा, दलजीत सिंह, केबल सिंह, किशोरी डढवालिया, दिनेश नेगी, मदन नेगी, जीवन नेगी, पदम प्रभाकर, अजय डुलटा, बाबू राम, कुलदीप सिंह इत्यादि ने भाग लिया।

सीटू  ने 24 मार्च को कुल्लू, मंडी, बिलासपुर का जिला सम्मेलन, 31 मार्च को शिमला का तथा 14 अप्रैल को सिरमौर, ऊना, कांगड़ा और चंबा का सम्मेलन निश्चित किया है। आंगनबाड़ी यूनियन का प्रशिक्षण स्कूल 23-24 मार्च को हमीरपुर और शिमला में आयोजित किया जाएगा। सीटू का अगला राज्य सम्मेलन 13, 14, 15 सितंबर को शिमला में आयोजित करने का फैसला भी लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed