फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cirulaer road repair work strat

सर्कुलर रोड पर वन मुख्यालय के पास खत्म होगा अंधा मोड़

Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
cirulaer road repair work strat
पहाड़ी की कटिंग से दो से तीन मीटर तक चौड़ी होगी सड़क
विज्ञापन

क्रॉसर
सीपीडब्ल्यूडी ने शुरू किया निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के टॉलैंड स्थित वन मुख्यालय के गेट के पास सर्कुलर रोड का अंधा मोड़ अब खत्म हो जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने यहां सड़क चौड़ी करने का काम शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट के तहत यहां मोड़ पर 15 मीटर लंबी सड़क दो से तीन मीटर तक चौड़ी होगी।
इसके लिए यहां हिल साइड कटिंग कर रिटेनिंग वॉल लगाई जा रही है। सीपीडब्ल्यूडी के अनुसार जनवरी के अंत तक इस प्रोजेक्ट का काम पूरा कर दिया जाएगा। अभी टॉलैंड चौक से लेकर वन मुख्यालय के गेट तक सड़क चौड़ा करने का काम पूरा हो चुका है। लेकिन मुख्यालय के गेट के दूसरी ओर अभी तीखा अंधा मोड़ है। यहां दो बड़ी बसें एकसाथ क्रॉस नहीं हो सकती जिससे आए दिन यहां लंबा जाम लगा रहता है। अब इस मोड़ को दो से तीन मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग वन मुख्यालय के अलावा नॉल्जवुड में भी रिटेनिंग वॉल लगाकर सड़क चौड़ी कर रहा है। इन दोनों प्रोजेक्टों पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित जोरवाल ने बताया कि वन मुख्यालय के पास सड़क चौड़ी करने का काम शुरू कर दिया है। डेढ़ महीने के भीतर इसका काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन मुख्यालय के लिए नई सड़क तैयार
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत वन मुख्यालय के लिए लोक निर्माण विभाग ने टॉलैंड चौक की ओर से नई सड़क तैयार कर दी है। करीब सौ मीटर लंबी इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी है। जल्द ही इसकी टारिंग कर इसे पक्का किया जाएगा। इस सड़क के बनने से मुख्यालय आने वाले वाहन अब हिमलैंड की ओर से बने गेट की बजाय टॉलैंड चौक की ओर से बनी सड़क से आवाजाही करेंगे। इससे भी कुछ हद तक जाम कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed