{"_id":"69fca669d2e7b1eacc08eb1a","slug":"cid-to-investigate-case-of-threats-to-schools-in-the-capital-shimla-news-c-19-sml1002-717675-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी के स्कूलों को धमकियां देने \nके मामले की सीआईडी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी के स्कूलों को धमकियां देने के मामले की सीआईडी करेगी जांच
विज्ञापन
पुलिस ने राज्य गुप्तचर विभाग को लिखा पत्र
शिमला शहर के कई थानों से जुड़ा है मामला
दूसरे राज्यों या विदेश से भी जुड़े हो सकते हैं तार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के मामले की जांच सीआईडी करेगी। शिमला पुलिस ने राज्य गुप्तचर विभाग को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने का आग्रह किया है।
कुछ दिन पहले एक साथ शहर के कई स्कूलों को ईमेल से यह धमकियां मिली थीं। पुलिस ने इसके बाद एहतियात स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया था लेकिन इसमें कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। पुलिस के मुताबिक यह मामला शहर के कई थानों से जुड़ा है। इसके अलावा धमकी देने वालों के पीछे दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में आरोपियों की तलाश के लिए साइबर विशेषज्ञों की जरूरत भी है। इसको देखते हुए शिमला पुलिस ने मामले की जांच सीआईडी से करने का आग्रह किया है।
इससे पहले भी जिला शिमला में प्रदेश उच्च न्यायालय, जिला सत्र न्यायालयों, प्रदेश सचिवालय और सरकारी संस्थाओं को ईमेल पर इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं लेकिन इन मामलों में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस के मुताबिक इस तरह की धमकियां देने के लिए आरोपी विदेशी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। इसी वजह से आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस तरह की आए दिन मिलने वाली धमकियों से शहरवासियों में डर का माहौल है। राज्य गुप्तचर विभाग प्रदेश की सबसे पेशेवर जांच एजेंसी है और उससे उम्मीद जताई जा रही है कि वह डर का माहौल बनाने वाले लोगों को पकड़कर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाएगी। एएसपी अभिषेक ने बताया कि स्कूलों को मिली धमकियों के मामले की जांच करने के लिए सीआईडी को पत्र लिखा गया है। फिलहाल पुलिस भी अपने स्तर पर हर पहलू की जांच कर रही है।