{"_id":"67bddfb81da1230a6301327e","slug":"chittas-film-white-will-be-shown-in-gaiety-theatre-shimla-news-c-19-sml1001-492725-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी थियेटर में दिखाई जाएगी \nचिट्टे पर बनी फिल्म व्हाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी थियेटर में दिखाई जाएगी चिट्टे पर बनी फिल्म व्हाइट
विज्ञापन
नशे से बर्बाद परिवारों की है कहानी
सन्नी राजपूत और धीरज भारद्वाज ने किया है निर्देशन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। चिट्टे की लत से लोग खुद के साथ अपने पूरे परिवार को खत्म की देते हैं। वर्तमान समय में इसका सेवन युवाओं में ज्यादा बढ़ गया है। इस पर आधारित व्हाइट फिल्म तैयार की है। यह वीरवार को गेयटी थियेटर में दिखाई जाएगी।
जब वी मेट फाउंडेशन की ओर से बनाई इस फिल्म का लेखन मंडी के हराबाग के रहने वाले 22 वर्षीय धीरज भारद्वाज ने किया है। फिल्म का निर्देशन सन्नी राजपूत और धीरज भारद्वाज ने किया है। इसके प्रोड्यूसर देशराज और दिनेश ठाकुर हैं। दिनेश ठाकुर ने बताया कि इस फिल्म को चार दिनों में बनाकर तैयार किया है। इसकी शूटिंग धर्मशाला, पालमपुर और हराबाग में की है। इसमें मुख्य रूप से एक परिवार की कहानी दिखाई है। फिल्म बनाने का मकसद चिट्टे के सेवन से होने वाली हानियों और परिवार पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को दर्शाना है। सौरभ अग्निहोत्री ने बताया कि इन दिनों हिमाचल में चिट्टे का सेवन लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में अधिकतर युवा वर्ग आ रहे हैं। नशे के कारण कई युवा असमय काल का ग्रास बन रहे हैं। फिल्म बनाने का उद्देश्य चिट्टे जैसे जानलेवा नशे के बारे में प्रदेश के लोगों को जागरूक करना है। यह फिल्म 30 मिनट की की है। गेयटी थियेटर में यह फिल्म दोपहर एक बजे से शाम 5:30 बजे तक दिखाई जाएगी। इस दौरान फिल्म के चार से पांच शो दिखाए जाएंगे।