फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chitta recover news shimla

Shimla News: युवा ने चिट्टा खरीदने के लिए 80 हजार में गिरवी रख दी कार

Sun, 01 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
chitta recover news shimla
जांच में खुलासा, शोघी में पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को चिट्टे के साथ किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। युवाओं को नशे की लत ने बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। नशे की लत को पूरा करने के लिए युवा चोरी और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं नशा खरीदने के लिए किसी भी हद तक जाने को मजबूर हो गए हैं। चिट्टे के नशे ने जिला शिमला के युवाओं को अपराध के दलदल में भी धकेलना शुरू कर दिया है। जांच में सामने आया है कि नशे की मांग को पूरा करने के लिए एक युवक ने अपनी कार को 80 हजार रुपये में गिरवी रख दिया। कार गिरवी रखने के बाद युवक चिट्टा खरीदकर शिमला आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने तीनों युवकों को शोघी के समीप दबोचा लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी एक युवक ने चिट्टा खरीदने के लिए कार को गिरवी रखा था। अब पुलिस इस मामले में नशे की सप्लाई करने वाले आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। इससे पहले भी नशा तस्करी के मामलों में सामने आ चुका है कि युवक नशे की लत को पूरा करने के लिए घरों में चोरी जैसी घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं। यही नहीं शहर में कई ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं, जिसमें नशे की लत के कारण युवक राहगीरों से लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ऐसा ही मामला टुटीकंडी क्षेत्र में भी सामने आ चुका है, जहां पर रात और दिन के समय पैदल चल रहे लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ में नशे के लिए इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की थी। पिछले दिनों शहर में छीनाझपटी के मामलों के पीछे की वजह भी नशा ही बताया जा रहा है। शिमला में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। नए साल में ही जिले में नशा तस्करी के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसमें दूसरे राज्यों के सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया गया है।


इनसेट
पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत दस लोगों को भेजा जा चुका है जेल
नशा तस्करी के मामलों में कार्रवाई के साथ ही पुलिस अब पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी में लगातार संलिप्त पाए जाने वाले आदतन तस्करों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। जिला पुलिस अभी तक दस ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इन आरोपियों को तीन महीने तक जेल में ही रखा जाएगा और इसके बाद जरूरत पड़ी तो इस सजा और और बढ़ाया जा सकता है। पुलिस के मुताबिक नशा तस्करी में संलिप्त यह आरोपी कई बार पकड़े जाने के बावजूद नशा तस्करी में संलिप्त हैं। इससे जिले की युवा पीढ़ी पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इसको देखते हुए पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed