फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chitta case: Father's allegation, police had demanded ransom of Rs 2.50 lakh

चिट्टा मामला: पिता का आरोप, पुलिस ने 2.50 लाख रुपये की मांगी थी फिरौती

Sat, 06 Apr 2024 09:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 09:42 PM IST
सार

मृतक शिक्षक ऋषिराज के पिता ने पुलिस पर फिरौती के रूप में 2.50 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Chitta case: Father's allegation, police had demanded ransom of Rs 2.50 lakh
अपराध - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी जिला मुख्यालय के समीप पुलघराट में पुलिस हिरासत से भागे चिट्टे के आरोपी आरोपी शिक्षक की मौत के बाद मामले की न्यायिक जांच करवाई जा रही है। वहीं, मृतक शिक्षक ऋषिराज के पिता ने पुलिस पर फिरौती के रूप में 2.50 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। पिता ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। शनिवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक विशेषज्ञ की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस हिरासत से भागे आरोपी शिक्षक का सुकेती खड्ड में शव मिलने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। ऋषिराज के पिता बलवीर सिंह निवासी गुटकर ने बताया कि उनका बेटा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक था। दो अप्रैल को उनका बेटा घर पर था। इसी बीच राहुल नाम का व्यक्ति घर पहुंचा और शाम करीब पांच बजे उनके बेटे को स्कूटी पर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद उनकी बहू ने बेटे को शाम 7:00 बजे फोन किया। उसने बताया कि वह घर आ रहा है, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उनके बेटे का फोन बंद हो गया। बलबीर का आरोप है कि इसके बाद रात 9:30 बजे एक व्यक्ति उनके घर आया और पुलिस का नंबर बताते हुए उन्हें दिया और इस पर संपर्क करने के लिए कहा। इस नंबर पर कॉल करने पर बताया गया कि उनका बेटा उनके पास है और छोड़ने की एवज में ढाई लाख रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ धनराशि का इंतजाम किया, लेकिन पूरे पैसे का इंतजाम न होने तक बेटे को न छोड़ने की बात कही। अगली सुबह 9:30 बजे फोन नंबर पर बात हुई तो उन्हें पूरी धनराशि के साथ बगला में बुलाया गया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके साथ ही फोन नंबर भी बंद हो गया। पांच अप्रैल को पुलघराट के पास ऋषिराज का शव बरामद होने की सूचना मिली।

बलबीर ने आरोप लगाया है कि इस पूरे प्रकरण से यह मामला फिरौती से जुड़ा हुआ है। सवाल उठाया है कि पुलिस हिरासत में रहते हुए उनका बेटा नदी में कैसे गिर गया और चार दिन तक कोई छानबीन नहीं की गई। इसके अलावा पुलिस ने उन्हें सूचित भी नहीं किया। उधर. पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस हिरासत से भागे ऋषिराज के मृत मिलने के मामले में न्यायिक जांच का आग्रह किया गया था। ऋषिराज के पिता के आरोपों की जांच करवाई जाएगी।


यह है मामला
गौरतलब है कि दो अप्रैल रात को पुलिस ने पुलघराट में दो लोगों से 12.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए और दोनों सुकेती नदी की तरफ ढांक में कूद गए। एक आरोपी राहुल को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि ऋषिराज का शव पांच अप्रैल शाम को सुकेती नदी से बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed