दलाईलामा ने लांच की आईफोन ऐप, चीन ने कर डाली कायराना हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14वें तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की दो दिन पहले मैकलोडगंज से लांच हुई आईफोन ऐप पर चीन की ओर से पाबंदी लगाने के पर तिब्बती समुदाय में रोष है।
मैकलोडगंज स्थित दलाईलामा दफ्तर के सचिव सेतेन सामदुप ने बताया कि तिब्बत में धर्मगुरु की फोटो और उनकी पूजा पर पहले ही चीन ने प्रतिबंध लगा रखा है।
तिब्बत में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। अब धर्मगुरु की लांच ऐप पर भी चीन ने पाबंदी लगा दी है। इससे स्पष्ट है कि चीन धर्मगुरु के शांति के पैगाम से डरता है। धर्मगुरु दलाईलामा के अनुयायी तिब्बत में ही नहीं चीन के लोग भी उनका अनुसरण करते हैं।
कहा- चीन एक साधारण भिक्षु
निर्वासित तिब्बत सरकार की सांसद डोलमा सेरिंग ने बताया कि चीन चाहे अपनी सेना और धन के बल पर दुनिया की महाशक्ति होने का दावा करता है लेकिन लगता है कि चीन एक साधारण भिक्षु से डर गया है।
जिस भिक्षु के पास न राजनीतिक शक्ति है न ही कोई सेना। धर्मगुरु के पास सिर्फ शांति और प्रेम है। इसलिए तिब्बत, चीन सहित पूरी दुनिया के लोग धर्मगुरु को शिद्दत से चाहते हैं।
इस प्रेम की शक्ति से चीन डरा हुआ है। यही वजह है कि धर्मगुरु की ऐप पर चीन ने पाबंदी लगा दी है। उन्होंने कहा कि चीन की यह हरकत दमनकारी और कायराना है।