फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Children enthralled the audience with Naati and Bhangra at Swarn Public School.

Shimla News: स्वर्ण पब्लिक स्कूल में बच्चों ने नाटी और भंगड़ा से बांधा समा

Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Children enthralled the audience with Naati and Bhangra at Swarn Public School.
हिमाचल दिवस और बैसाखी पर पेश किए कार्यक्रम
विज्ञापन


संविधान सभा के गठन और निर्माण पर दी प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। स्वर्ण पब्लिक विद्यालय टूटीकंडी में सोमवार को हिमाचल दिवस, बैसाखी और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थी और शिक्षक हिमाचली तथा पंजाबी वेशभूषा में नजर आए। विद्यालय के प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने हिमाचली और पंजाबी संस्कृति की झलक पेश की। काशवी, आराध्य, अनामिका, धृति, कृतिका और सृष्टि ने पहाड़ी गाने पर नाटी डाली। अहाना, शिवानी, वैष्णवी, प्रियंका, नमिता, तमन्ना, मानवी, वंशिका और रिद्धि ने पंजाबी गिद्दा से दर्शकों का मन मोह लिया। समीर, तरुण, एरिन, वंश, जैद, विराज, जय, विवाश, दिव्यम, कार्तिक, यमन और अंश ने भंगड़ा डाला।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों के संविधान सभा के गठन और संविधान निर्माण की प्रक्रिया का मंचन रहा। लक्षित, मयंक, युवराज, हिरेन, परीक्षित, हर्षित, अभिषेक, उत्कर्ष और शिवम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, वल्लभ भाई पटेल और सरोजिनी नायडू सहित अन्य नेताओं की भूमिका निभाई। इसके अलावा शिवांश, काशीराम, आदित्य और पूर्वांश ने डॉ. बीआर आंबेडकर और डॉ. यशवंत सिंह परमार की वेशभूषा धारण कर उनके योगदान को प्रस्तुत किया। कक्षा द्वितीय की छात्रा अस्मिका नेगी ने पहाड़ी नृत्य किया जबकि कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने हिमाचली देशभक्ति समूह गान पेश किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने सभी को शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article