{"_id":"69809ee7a3f6fbd7390f6ec3","slug":"children-are-learning-badminton-techniques-in-winter-classes-shimla-news-c-19-sml1002-672005-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विंटर कक्षाओं में बच्चे सीख \nरहे हैं बैडमिंटन की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विंटर कक्षाओं में बच्चे सीख रहे हैं बैडमिंटन की तकनीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल परिसर में दिया जा रहा प्रशिक्षण
कराटे, जूडो और बॉक्सिंग का भी दिया जा रहा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विंटर कक्षाओं में बैडमिंटन भी सिखाया जा रहा है। बैडमिंटन की कक्षा में करीब 81 बच्चे भाग ले रहे हैं जिसमें ज्यादातर छोटे बच्चे हैं।
कक्षा की शुरुआत में बच्चों की फिटनेस पर काम होता है। इसके बाद बच्चों को बैडमिंटन के बेसिक मूव की जानकारी दी जाती है। इसमें रैकेट पकड़ना, शटल पकड़ना और सर्विस मारने की तकनीक सिखाई जा रही है। इसके अलावा विभिन्न स्टोक जिसमें टॉस मारना, स्मैश मारना, शैडो ग्राफटिंग और फोर हैंड क्लीयर कैसे करना है के बारे में बताया जा रहा है। बैडमिंटन कोच सन्नी पाप्टा ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियों में हर साल शहर के सैकड़ों विद्यार्थी खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण लेने के लिए खेल परिसर पहुंचते हैं। खेल परिसर में इसके अलावा बच्चों को शूटिंग, जिम, कराटे, जूडो, बॉक्सिंग, वालीबाल और टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हालांकि सोमवार को कराटे की कक्षा आयोजित नहीं की गई। यह कक्षा बुधवार से नियमित तौर पर लगेंगी। विंटर कक्षाएं 15 फरवरी तक चलेंगी।