{"_id":"621a55470a6d93109c4253d3","slug":"child-take-a-polio-drops-shimla-news-sml400893823","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को आज पिलाई जाएगी पोलियो दवा : डॉ. राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को आज पिलाई जाएगी पोलियो दवा : डॉ. राकेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को आज पिलाई जाएगी पोलियो दवा : डॉ. राकेश
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा स्वास्थ्य ब्लॉक में 27 फरवरी को 10712 छोटे बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। दूरस्थ क्षेत्रों के लिए टीमें शनिवार को ही रवाना कर दी गईं। खंड चिकित्सा अधिकारी मशोबरा डॉ. राकेश प्रताप ने बताया कि चिकित्सा ब्लॉक मशोबरा में 0 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की संख्या 10712 है। इनमें 2695 बच्चे शहरी क्षेत्र और 8016 ग्रामीण परिवेश में हैं। बताया कि पल्स पोलियो की दवा पिलाने के लिए 122 बूथ स्थापित किए हैं। इनमें से 24 शहरी और 98 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए हैं। इसके लिए 248 टीमें गठित की गईं हैं।
बस अड्डों, झुग्गी झोंपड़ियों और सीमा पर लगते क्षेत्रों में वैक्सीन लगाने के लिए चार ट्रांजिट तथा चार मोबाइल टीमें गठित की गईं हैं।