{"_id":"6526df89e3563b5ee4057397","slug":"child-dies-due-to-rope-stuck-around-his-neck-while-swinging-incident-in-saras-village-of-rohru-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: झूला झूलते समय गले में रस्सी फंसने से बालक की मौत, रोहड़ू के सरास गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: झूला झूलते समय गले में रस्सी फंसने से बालक की मौत, रोहड़ू के सरास गांव की घटना
Wed, 11 Oct 2023 11:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:19 PM IST
सार
डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया पुलिस केस की छानबीन कर रही है। प्राथमिक जांच में झूला झूलते समय रस्सी गले में फंसने से फंदा लगने से मौत की आशंका है।
विज्ञापन
बच्चे की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रोहड़ू के सरास गांव में एक नौ साल के बालक की झूला झूलते समय गले में रस्सी फंसने से मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार सरास गांव निवासी रावत ने इस बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम सरास पहुंची तो मौका पर माता-पिता और स्थानीय लोग मौजूद थे। मृतक बच्चे का शव कमरे में चादर से ढककर रखा था। मृतक के शरीर पर पुलिस जांच में कोई निशान नहीं मिले।
विज्ञापन
इसके बाद कपड़ों से भी मौत के कारण को कोई सबूत नहीं मिला। लोगों ने बताया कि बालक नाशपाती के पेड़ की शाखा में झूला झूलते समय प्लास्टिक की रस्सी से गले फंसने से बेहोश हो गया था। पुलिस ने शव का रोहड़ू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया पुलिस केस की छानबीन कर रही है। प्राथमिक जांच में झूला झूलते समय रस्सी गले में फंसने से फंदा लगने से मौत की आशंका है।
विज्ञापन