{"_id":"5bd56495bdec2269543142ed","slug":"chief-secretary-bk-agarwal-meeting-with-advocates-regarding-cases-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में ठीक से पक्ष नहीं रख पा रहे प्रदेश सरकार के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट में ठीक से पक्ष नहीं रख पा रहे प्रदेश सरकार के अफसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ विभागों के अधिकारियों की लापरवाही से सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में हिमाचल से संबंधित मामलों पर ठीक से राज्य का पक्ष नहीं रखा जा रहा है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल को यह फीडबैक नई दिल्ली में तैनात विभागीय अधिकारियों ने दिया। हालांकि, कई विभागों की चुस्ती पर अभियोजन अधिकारी संतुष्ट पाए गए।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में चल रहे अदालती मामलों पर नई दिल्ली में शनिवार को मंथन हुआ। नई दिल्ली में मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने दो अतिरिक्त महाधिवक्ताओं और पैनल में शामिल अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इसमें लोक अभियोजकों को अदालती मामलों की लड़ाई लड़ते हुए पेश आ रही परेशानियों की भी मुख्य सचिव ने जानकारी ली। मुख्य सचिव ने इन अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वे अदालतों में चल रहे हिमाचल के व्यापक जनहित के मामलों पर सरकार का पक्ष गंभीरता से रखें। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि विभागों को इस बारे में चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन