{"_id":"65d218a81f7afa5f79044819","slug":"chief-minister-sukhwinder-singh-sukhu-joins-rahul-s-bharat-jodo-nyay-yatra-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
Sun, 18 Feb 2024 08:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Feb 2024 08:18 PM IST
सार
रैली के दौरान मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ खुली जीप में बैठे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा होने की सूचना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। रैली के दौरान मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ खुली जीप में बैठे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सोमवार को मुख्यमंत्री शिमला लौट सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने के दोपहर बाद ही विधानसभा से रैली में शामिल होने के लिए निकले गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दूसरी बार शामिल हुए हैं। इससे पहले बीते 14 जनवरी को जब न्याय यात्रा की शुरुआत हुई थी, तब सुक्खू राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन